आज सीएम शिवराज ने लिया राष्ट्रीय ध्वज
आज सीएम शिवराज ने लिया राष्ट्रीय ध्वजSocial Media

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सीएम शिवराज ने लिया राष्ट्रीय ध्वज, MP की जनता से की ये अपील

भोपाल, मध्यप्रदेश ; आज सीएम ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज लिया है। वहीं MP की जनता से अपील करते हुए कहा,अभी तक जिन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज नहीं लिया है तो वे जल्दी तिरंगा लीजिए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश-प्रदेश में तिरंगा निर्माण का कार्य जोरों पर हैं, इस बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान के अंतर्गत 10 नं. मार्केट, भोपाल के 'राग भोपाली' परिसर स्थित स्व-सहायता समूह से तिरंगा झण्डा क्रय किया गया है।

Har Ghar Tiranga अभियान के अंतर्गत तिरंगे झंडे का क्रय :

सीएम शिवराज ने कहा-

यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने खून की अंतिम बूंद देकर परतंत्रता की बेड़ियां काटी थीं। हमारे प्रधानमंत्री ने Aazadi Ka Amrit Mahotsav पर राष्ट्र को आव्हान किया था कि हर घर तिरंगा फहराया जाए, 13 अगस्त से अभियान प्रारंभ होगा, हम मध्यप्रदेश के हर घर पर तिरंगा फहराएंगे, प्रिय प्रदेशवासियों कोई भी घर ना छूटे, हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारा स्वाभिमान है।

आज CM शिवराज ने लिया राष्ट्रीय ध्वज :

बता दें, आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज लिया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर बताया- आज मैंने भी इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज लिया है। अभी तक आपने राष्ट्रीय ध्वज नहीं लिया तो अपनी जल्दी तिरंगा लीजिए। वहीं सीएम ने कहा कि, दिन और सेल्फ हेल्प ग्रुप की दीदियां तिरंगा बना रही हैं। राष्ट्रध्वज के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड करें, कि मैंने तिरंगा लिया। एक वातावरण बन जाए पूरे देश में देशभक्ति का।

हमारे मध्यप्रदेश का ऐसा एक भी घर नहीं होगा, जहां 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा नहीं फहराया जाए। आइए, आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव में हम सब अपने घरों पर देश की शान तिरंगे को फहराएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

आज नन्हे भांजे के हाथों में तिरंगा देखकर मन गद्गद हो गया: CM

सीएम ने कहा कि, आज नन्हे भांजे के हाथों में तिरंगा देखकर मन गद्गद हो गया। बच्चों में बचपन से ही राष्ट्र के प्रति प्रेम हो,तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।बच्चों में यही जज़्बा व ललक सामर्थ्यवान राष्ट्र के संकल्प को सिद्ध करेगी। उज्ज्वल व सशक्त भविष्य के हाथों में तिरंगा भी है और देश भी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com