आज CM भोपाल के मिंटो हॉल में ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी 'विवेक सागर' को करेंगे सम्मानित

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी अन्य प्रतिभागियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित है।
आज CM हॉकी खिलाड़ी 'विवेक सागर' को करेंगे सम्मानित
आज CM हॉकी खिलाड़ी 'विवेक सागर' को करेंगे सम्मानितSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में सम्मान किया जाएगा, मिली जानकारी के मुताबिक आज के एमपी के CM शिवराज सिंह चौहान विवेक के साथ भारतीय हॉकी टीम के कोच अशोक कुमार और सहायक कोच शिवेंद्र सिंह को भी सम्मानित करेंगे।

सीएमओ (CMO) ने किया ट्वीट

सीएमओ (CMO) ने ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानि 12 अगस्त 2021 को दोपहर 12:30 बजे ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी को सम्मानित करेंगे।

आज दोपहर 12.30 से राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में टोक्यो ओलंपिक-2020 (Tokyo Olympics-2020 ) के पदक विजेता ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सहित अन्य प्रतिभागियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित है, समारोह की अध्यक्षता खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी, कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपये की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय हॉकी टीम के सहायक प्रशिक्षक शिवेन्द्र सिंह, अशोक ध्यानचंद, शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरा कयाकिंग खिलाड़ी प्राची यादव एवं शरद कुमार को भी सम्मानित किया जायेगा।

बता दें कि Tokyo Olympics में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचा है, टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात देकर कांस्य पदक जीता है, इस जीत में मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांता शर्मा ने अपना योगदान दिया है, 5 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के इन खिलाड़ी को सम्मान निधि के रूप में एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें- CM चौहान ने किया ऐलान- इन खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए देगी MP सरकार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co