आज CM नगरीय निकायों की 19 जल प्रदाय योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज विभिन्न आज नगरीय निकायों की 19 जल प्रदाय योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, मुख्यमंत्री 3 शहरों के नागरिकों से संवाद भी करेंगे।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए कई योजनाओं को लेकर नई-नई व्यवस्था बना रही है, बता दें कि निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौगातों का पिटारा खोल दिया है, आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय से विभिन्न नगरीय निकायों की 19 जल प्रदाय योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम आज दोपहर 3 बजे से :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे अलग-अलग नगरीय निकायों की 366 करोड़ 29 लाख रूपये 19 जल प्रदाय योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे, मुख्यमंत्री 3 शहरों के नागरिकों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मध्यप्रदेश दूरदर्शन, क्षेत्रीय समाचार चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जायेगा। इन योजनाओं की कुल लागत 366 करोड़ 29 लाख रूपये है। इनमें से 224 करोड़ 50 लाख लागत की 12 योजनाओं का लोकार्पण और 141 करोड़ 79 लाख लागत की 7 योजनाओं का भूमिपूजन होगा, इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पित की जाने वाली 12 जल प्रदाय योजनाओं से 12 नगरों के लगभग 4 लाख 80 हजार नागरिक लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में नगर परिषद हनुमना की 13 करोड़ 35 लाख, नगर परिषद अमानगंज की 12 करोड़ 89 लाख, नगर परिषद नागौद की 18 करोड़ 18 लाख, नगर परिषद कुरवई की 11 करोड़ 94 लाख, नगर परिषद बुधनी की 7 करोड़ 34 लाख, नगर परिषद की 8 करोड़ 37 लाख, नगर परिषद भानपुरा की 7 करोड़ 92 लाख, नगर परिषद बड़ौद की 7 करोड़ 29 लाख, नगर पालिका उमरिया की 14 करोड़ 70 लाख और नगर परिषद छापीहेड़ा की 4 करोड़ 95 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा।

93 हजार नागरिक होंगे लाभान्वित :

मुख्यमंत्री चौहान अमृत मिशन में नगर पालिका परिषद गुना की 29 करोड़ 88 लाख और नगर पालिका पीथमपुर की 87 करोड़ 69 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। चौहान एडीबी योजना में नगर परिषद धामनोद की 19 करोड़ 55 लाख, नगर परिषद जेरोनखालसा की 21 करोड़ 50 लाख, नगर परिषद कारी की 20 करोड़ 29 लाख, नगर परिषद लिधोराखास की 20 करोड़ 52 लाख और विश्व बैंक योजना में नगर परिषद बड़ा मल्हारा की 25 करोड़ 90 लाख, नगर परिषद सेवड़ा की 26 करोड़ 52 लाख और नगर परिषद नईगढ़ी की 7 करोड़ 51 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर लगभग 93 हजार नागरिक लाभान्वित होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com