सीएम ने लगाया आम का पौधा
सीएम ने लगाया आम का पौधाSocial Media

आज केरल प्रवास के दौरान सीएम शिवराज ने कोल्लम स्थित अमृतापुरी में लगाया "आम का पौधा"

मध्यप्रदेश : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि, आज अमृतापुरी में ममतामयी अम्मा संग माता अमृतानंदमयी मठ में आम का पौधा लगाया।

मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच रोज पौधा रोप रहे हैं। पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज सीएम शिवराज ने केरल प्रवास के दौरान कोल्लम स्थित अमृतापुरी में आम का पौधा लगाया है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि, अहो एषां वरं जन्म सर्व प्राण्युपजीवनम्।धन्या महीरूहा येभ्यो निराशां यान्ति नार्थिनः।। आज ममतामयी अम्मा संग माता अमृतानंदमयी मठ में आम का पौधा लगाया। वृक्षों के समान ही पूज्य अम्मा का कृतित्व भी सब प्रकार से मनुष्यों का कल्याण करने वाले वाला है।

पूज्य अम्मा पीड़ित मानवता की सेवा में जुटी हुई हैं, ऐसी पवित्र धरा की सबसे बड़ी सेवा पौधे लगाना और उसकी सेवा ही है। आइए, हम सब पौधरोपण कर धरती को समृद्ध बनाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज

आम के वृक्ष का अत्यधिक महत्व है :

आम के महत्व की बात करें तो आयुर्वेद में आम के वृक्ष का अत्यधिक महत्व है। यह बात, पित्त सहित विभिन्न रोगों को दूर करने में उपयोगी है। साथ ही भोज्य सामग्री में इसके फल से लेकर चूर्ण तक का विशेष स्थान है। बता दें कि, आम को फलों का राजा कहा जाता है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने, मोटापा कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन क्रिया सही करने में इसका सेवन किया जाता है। फलों का राजा आम सेहत के लिए फायदेमंद है वहीं इसकी गुठलियां भी कई बीमारियों की दवा है, आम के पत्ते, छाल और आम की लकड़ी का भी इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है, आम एक ऐसा फल है, जिसका हर स्वरूप बहुत उपयोगी और फायदेमंद होता है।

इधर सीएम शिवराज ने आज केरल के कोल्लम में अमृतापुरी में स्थित मां काली मंदिर में काली मैया का दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अमृतानंदमयी मठ में स्थित गौशाला का भ्रमण कर गौमाता की सेवा की। सीएम ने कहा कि, माता अमृतानंदमयी मठ का दिव्य व अलौकिक वातावरण हृदय को अद्वितीय ऊर्जा से समृद्ध करने वाला है। आज प्रातः अम्मा के मठ में हथिनी लक्ष्मी को अपने हाथ से अन्न और फल ग्रहण कराकर अद्भुत आनंद प्राप्त हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com