"वीरेंद्र कुमार सकलेचा" की पुण्यतिथि
"वीरेंद्र कुमार सकलेचा" की पुण्यतिथिSocial Media

आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में CM ने "वीरेंद्र कुमार सकलेचा" की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा (Virendra Kumar Sakhlecha) की पुण्यतिथि है। आज के दिन वीरेंद्र कुमार सकलेचा का निधन हुआ था। सकलेचा की पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

सीएम शिवराज ने सखलेचा की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- मध्यप्रदेश की माटी के लाल,पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार सकलेचा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! प्रदेश विकास के साथ जनता के जीवन को सुख,समृद्धि के प्रकाश से आलोकित करने का आपका मंत्र सर्वदा हमें सेवा के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

भारत के एक राजनेता थे जो मध्य प्रदेश के 10वें मुख्यमन्त्री रहे सकलेचा :

बताते चलें कि, वीरेन्द्र कुमार सकलेचा भारत के एक राजनेता थे, जो मध्य प्रदेश के 10वें मुख्यमन्त्री रहे। वीरेन्द्र कुमार सकलेचा का मुख्यमन्त्री का कार्यकाल 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक था। सकलेचा भारतीय जनता पार्टी के नेता थे और मन्दसौर जिले के मूल निवासी थे।

31 मई 1999 में हुआ था वीरेन्द्र कुमार सकलेचा का निधन :

पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा का जन्म 4 मार्च 1930 को हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब आ गए और 1945 में संघ में शामिल हो गए। 1962 में कुशाभाऊ ठाकरे द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया था, जब जनसंघ ने 288 सीटों वाली विधानसभा में 41 विधायक जीते थे।31 मई 1999 को सकलेचा का निधन हो गया था, उनकी मृत्यु के बाद, उनके बेटे ने भाजपा के टिकट पर कई चुनाव जीते।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co