MP में Bharat Jodo Yatra का आज आखिरी दिन
MP में Bharat Jodo Yatra का आज आखिरी दिनSocial Media

MP में Bharat Jodo Yatra का आज आखिरी दिन: देर शाम को प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी यात्रा

Bharat Jodo Yatra: एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, भारत जोड़ो यात्रा एक के बाद एक फ़ासला तय करते हुए आगे बढ़ रही है।

मध्यप्रदेश। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" का आज मध्यप्रदेश में 12वां व आखिरी दिन है। यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी शामिल हैं। वहीं आज भजन गायक पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया भी यात्रा में साथ चल रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह आगर-मालवा जिले के लालाखेड़ी के पास अन्नपूर्णा ढाबा से प्रारंभ हुयी और यह सुबह लगभग दस बजे सोयतकला पहुंच गयी। पूर्वान्ह का यात्रा विराम यहीं पर रहेगा। इसी स्थान से पदयात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे फिर प्रारंभ होगी और शाम को लगभग साढ़े छह बजे डोंगरगांव में पिपलेश्वर बालाजी मंदिर के पास पहुंचेंगी। इसके बाद यात्रा कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

यात्रा में राहुल गांधी के साथ कबीर के भजन गाते हुए लोकगायक प्रहलाद सिंह टिपानिया

आज मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी यात्रा :

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले से राजस्थान के चनवली में शाम को प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा देर शाम को राजस्थान में प्रवेश करेगी और प्रवेश के साथ ही ‘‘ध्वज सौंपने‘’ की प्रक्रिया होगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

बताते चलें कि, वरिष्ठ नेता श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग तीन माह पहले कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी थी। इस यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश से बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद गांधी इन 12 दिनों में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन होते हुए आगरमालवा जिले में पहुंचे। यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचकर संपन्न होगी। वे अब तक दो हजार से अधिक किलोमीटर चल चुके हैं।ऐसे में कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, विवेक तन्खा, विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. गोविन्द सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता राज्य में यात्रा के साथ रहे।

प्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, देश के हर वर्ग की आवाज है भारत जोड़ो यात्रा। भारत जोड़ो यात्रा एक के बाद एक फ़ासला तय करते हुए आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में आज Bharat Jodo Yatra मध्यप्रदेश के लाला खेड़ी से आरंभ होकर शाम को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com