आज सीएम ने सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ मौलश्री, नीम और कचनार के पौधे लगाए
भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मौलश्री, नीम और कचनार के पौधे लगाए है, यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया है।
आज सीएम ने लगाए मौलश्री, नीम और कचनार के पौधे
जानें इन पौधे के फायदे: आज लगाया गया मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। नीम का पेड़- गर्मी में ठंडी हवा देता है। इस पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में काम आता है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज स्मार्ट सिटी उद्यान में सीएम ने केनियन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं और बालिकाओं के साथ पौधे लगाए व श्रमदान किया। विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ आज पौधरोपण में एस.वी. नागामणी, सर्वश्री कृष्णा शर्मा, परयुल, आर्यन ठाकुर, हर्ष सोनी, हर्षवर्धन सिसोदिया,सौरभ सक्सेना तथा कुमारी लवी सोनी, कनिष्का यादव, पल्लवी सिसौदिया, शैलजा चतुर्वेदी, तथा माही वाजपेयी सम्मिलित हुए।
सीएम के साथ गांधी नगर क्षेत्र के समाजसेवी ने भी अपने जन्म-दिवस पर लगाया पौधा :
वहीं, सीएम के साथ भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र के समाजसेवी योगेश वासवानी ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। इस अवसर पर महावीर सिंह, शमशेर सिंह और श्री अभय तिवारी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने स्कूली बालिकाओं (भांजियों) से बातचीत भी की। बता दें कि, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।