आज नई दिल्ली के एनडीएमसी पार्क में एमपी के सीएम ने लगाया 'अमरूद का पौधा'

One Plant A Day : 'अमरूद का पौधा' लगाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मानव जीवन और धरती की समृद्धि के लिए पेड़ पौधे अत्यंत आवश्यक हैं।
अमरूद का पौधा
अमरूद का पौधाSocial Media

One Plant A Day : सीएम शिवराज सिंह चौहान 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर हैं। बता दें, सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में हो या किसी ओर राज्‍य में, लेकिन वे प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को पूरा जरूर कर रहे हैं। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के एनडीएमसी पार्क में 'अमरूद का पौधा' लगाया है।

आज मुख्यमंत्री ने लगाया अमरूद का पौधा-

सीएमओ ने ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के एन.डी.एम.सी पार्क में अमरूद का पौधा लगाया है। इस अवसर पर सीएम चौहान ने कहा कि मानव जीवन और धरती की समृद्धि के लिए पेड़ पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। प्रत्येक विशिष्ट अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।

किसी ने क्या खूब कहा है कि आज हममें से कोई किसी वृक्ष की छांव में बैठा है या उसका फल खा रहा है, क्योंकि किसी ने बहुत समय पहले वह पौधा रोपा था। सत्य है कि पौधे रोपना अत्यंत सुखद है। आज मैंने भी नई दिल्ली में अमरूद का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

अमरूद खाने के ये फायदे

अमरूद एक हाई एनर्जी फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाया जाता है। ये तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होते हैं।अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी शरीर के डीएनए और कोशिकाओं को सुधारने का काम करता है। अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्निशियम हमारे दिल को स्वस्थ रखता है और रोजाना सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, अमरूद रोजाना खाने से सर्दी जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

बता दें कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए, जिसके लिए जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-"धरती पर मानव जीवन का अस्तित्व भविष्य में संकट में न पड़े, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com