गैस त्रासदी में दिवगंत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को सारंग ने वितरित की पेंशन राशि

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज मंत्री विश्वास सारंग ने गैस त्रासदी में दिवंगत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि वितरित की, एक क्लिक के माध्यम से सभी माताओं के खाते में राशि ट्रांसफ़र की।
भोपाल गैस त्रासदी की कल्याणी महिलाओं को पेंशन वितरण
भोपाल गैस त्रासदी की कल्याणी महिलाओं को पेंशन वितरणSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस त्रासदी में दिवगंत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित है, इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने गैस त्रासदी में दिवगंत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि वितरित की है।

सारंग ने सिंगल क्लिक के माध्यम से किया पेंशन राशि का वितरण

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग ने आज गैस राहत संचालनालय में गैस त्रासदी में दिवगंत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया है। इस अवसर पर एसीएस मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त बसंत कुर्रे व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

मंत्री सारंग ने कल्याणी महिलाओं के खाते में ट्रांसफ़र किए गए 5000 रु.

मध्यप्रदेश में भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के पीड़ितों को बड़ी राहत दी गई है, मंत्री विश्वास सारंग ने आज 4 हज़ार कल्याणी महिलाओं के खाते में 5000 रुपये ट्रांसफ़र किए गए। कमलनाथ सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था, लेकिन जुलाई में शिवराज सरकार ने यह योजना पुनः शुरू की।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने गैस त्रासदी की बरसी पर गैस पीड़ित विधवा पेंशन योजना को पुन: शुरू करने की घोषणा की थी, विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अतिरिक्त कल्याणी गैस पीड़ित विधवा पेंशन मद स्थापित किया गया। अब कल्याणी महिलाओं के खाते में 1000 रूपये प्रतिमाह पेंशन का भुगतान अप्रैल-2021 से किया जा रहा है।

आज गैस चिकित्सालय के लिये 3 एम्बुलेंस का भी होगा लोकार्पण

वही मिली जानकारी के मुताबिक आज इस मौके पर गैस चिकित्सालय के लिये 3 एम्बुलेंस का लोकार्पण भी होगा, कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा ऑनलाइन पेंशन वितरण एवं हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com