कल MP के 44 जिलों के किसानों के खातों में CM अंतरित करेंगे किसान सम्मान निधि की राशि

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में प्रदेश के 44 जिलों के किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करेंगे।
किसान सम्मान निधि की राशि
किसान सम्मान निधि की राशिSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। "PM किसान सम्मान निधि योजना" की तर्ज पर कई राज्य सरकारों ने किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है, बता दें कि, मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” चला रही है। कल मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करेंगे।

CM प्रदेश के 44 जिलों के किसानों के खातों में अंतरित करेंगे राशि:

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कल मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में प्रदेश के 44 जिलों के किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करेंगे।

भोपाल के मिंटो हॉल में कल प्रात: 11:30 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम :

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के मिंटो हॉल में कल 23 अक्टूबर प्रात: 11:30 बजे आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान प्रतीक स्वरूप कुछ किसानों को सम्मान निधि के चैक वितरण कर किसानों से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम में आदर्श आचरण संहिता वाले जिलों को शामिल नहीं किया गया है।

77 लाख किसान परिवारों को मिलेंगे 1540 करोड़ :

एमपी के मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना का कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। संबंधित जिलों के किसान, जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी वचरुअली शामिल होंगे। योजना में 77 लाख किसानों को 1540 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से खातों में अंतरित किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा दी जा रही यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 की है।

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही है ये योजना

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की भांति मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष किसानों को आर्थिक सहायता राज्य की शिवराज सरकार की ओर से दी जाती है। यह आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष 2000-2000 (दो हजार रूपए) की दो किस्तों में प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता सभी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रदान की जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com