आज भोपाल टोटल लॉकडाउन: ये जरूरी सेवाएं छोड़ बाकी चीजें प्रतिबंधित

भोपाल, मध्यप्रदेश: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज राजधानी में टोटल लॉकडाउन, सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लगा कर्फ्यू।
आज भोपाल टोटल लॉकडाउन
आज भोपाल टोटल लॉकडाउनSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर लॉकडाउन जारी। इसी को देखते हुए बता दें कि राजधानी में आज टोटल लॉकडाउन है। राजधानी भोपाल में रविवार सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू लगा है और इस बीच आपातकाल को छोड़कर अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेगी।

जानिए क्या बंद रहेगा और क्या सुविधा मिलेगी :

मध्यप्रदेश की राजधानी में शराब, किराना, फल-सब्जी सहित सभी दुकानें, दफ्तर, होम डिलीवरी, पार्सल सेवा बंद रहेगा और इस बीच दूध पार्लर, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, इमरजेंसी परिवहन, हाईवे चालू रहेंगे। बता दें कि रविवार रात्रि 10 बजे तक क्षेत्र की सीमाएं सील हैं, वही इंदौर में रविवार सुबह 5 से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी।

भोपाल के हनुमानगंज क्षेत्र के इब्राहिमगंज क्षेत्र में तेजी से मामले आने की वजह से 12 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉक डाउन है। वही पूरे भोपाल में लॉकडाउन नहीं होगा बस रविवार को होगा। इब्राहिमगंज में व्यवस्था को लेकरप्रशासन व नगर निगम सेवा करेगी वही अन्य क्षेत्रों में दूध पार्लर, मेडिकल शॉप, अस्पताल खुलेंगे।

प्रदेश में मिले 544 नए केस :

आपको बताते चलें कि प्रदेश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, संकटकाल के चलते राजधानी मे फिर आए नए कोरोना केसों ने चौंकाया दिया है मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 544 नए केस सामने आए है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 474461 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें 17201 पॉजिटिव मिले हैं। इस हिसाब से पॉजिटिविटी रेट 3.62% है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com