सागर में दुखद घटना: नदी में नहाते समय डूबे तीन किशोर, बाहर निकाले शव

सागर, मध्यप्रदेश। सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिला में बीना नदी में डूबे तीन किशोर, तीनों के शव मिलने से वहा हड़कंप मच गया।
सागर में दुखद घटना
सागर में दुखद घटनाSocial Media

हाइलाइट्स :

  • घटना मध्यप्रदेश के सागर जिले की

  • ग्राम झिला में बीना नदी में नहा रहे थे किशोर

  • नहाते समय नदी में डूबे तीन किशोर

  • किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही ग्राम में मची अफरा-तफरी

सागर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। अब सागर से हादसे की खबर सामने आई है, बता कि दें, सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिला में बीना नदी में नहा रहे तीन किशोर गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए है, तीनों के शव मिलने से वहा हड़कंप मच गया।

नहाते समय नदी में डूबे तीन किशोर:

मंगलवार सुबह सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम के पास से निकली बीना नदी पर किशोर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान तीनों नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। किशोरों के नदी में डूबने की खबर मिलते ही ग्राम में अफरा-तफरी मच गई।

दो के शव मिलने के बाद तीसरे की लाश 2 घंटे बाद मिली

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, सागर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू करते हुए राजकुमार और सौरभ का शव पानी से बाहर निकाल लिया है, इसके दो घंटे बाद सतीश का शव मिला। वहां दो बच्चों की मौत का सन्नाटा फैल गया।।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश होने से जलजमाव जैसे हालात पैदा हो गए हैं, बारिश के कारण कई जिलों में नदी-नाले उफान पर होने से लोगों की जान पर बन आई है, इस बीच तेजी से हादसे खबरें सामने आ रही हैं, मध्यप्रदेश के कई जिलों से डूब की चपटे में आने से घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- भोपाल से घूमने गए तीन युवकों की डूबने से हुई मौत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co