कमलनाथ सरकार ने वचन भंग कर जनता के साथ धोखा किया - तुलसीराम सिलावट

15 महिने के कार्यकाल में केवल आपने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध बदले की कार्यवाही की। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव ऐतिहासिक तथा भाजपा सरकार को स्थिरता देने वाला चुनाव होगा।
तुलसीराम सिलावट ने शुरू किया जनसंपर्क
तुलसीराम सिलावट ने शुरू किया जनसंपर्कSocial Media

इंदौर, मध्य प्रदेश। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, उपचुनाव प्रभारी, विधायक रमेश मेंदोला, सह प्रभारी इकबालसिंह गांधी, चुनाव संचालक मधु वर्मा ने बताया कि साँवेर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को ग्राम सुल्लाखेड़ी से जनसंपर्क किया। इसके पश्चात मुण्डला बाग, कदवाली बुजुर्ग, कदवाली खुर्द, भोंडवास, फरसपुर, बीसाखेड़ी, मेलकलमा, व्यासखेड़ी तथा मण्डलावदा में जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों श्री सिलावट का अनेक जगहों पर से पुष्पमालाओं से स्वागत कर, आरती उतारी। बुजुर्गों ने भारी मतों से उपचुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने कहा कि कमलनाथजी प्रदेश की जनता ने आपके वचनों पर भरोसा करके सत्ता आपको दी, आपने अपने ही दिये वचनों को भंग करके प्रदेश की जनता को धोखा दिया। 15 महिने के कार्यकाल में केवल आपने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध बदले की कार्यवाही की। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव ऐतिहासिक तथा भाजपा सरकार को स्थिरता देने वाला चुनाव होगा। हम सभी क्षेत्रवासियों का यह कर्तव्य है कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से सांवेर विधानसभा में विजय सुनिश्चित कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हाथों को मजबूती प्रदान करना है जिससे 15 माह में कांग्रेस के कुशासन से जनहितैषी योजनाएं बंद हो गई थीं या उन्हें एक-एक करके बंद किया जा रहा था, उन सभी योजनाओं को स्थाई रूप से लागू करने के लिये सभी वर्गो के कल्याण के लिये हमें भारतीय जनता पार्टी को सांवेर विधानसभा में ऐतिहासिक मतों से विजयी दिलाना होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com