कांग्रेस सरकार ने जनता को झूठे वचन देकर राज किया - तुलसीराम सिलावट

सांवेर, मध्य प्रदेश : प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए नांमकन के अंतिम दिन के साथ ही चुनावी रंग चढ़ने लगा है।
कांग्रेस सरकार ने जनता को झूठे वचन देकर राज किया - तुलसीराम सिलावट
कांग्रेस सरकार ने जनता को झूठे वचन देकर राज किया - तुलसीराम सिलावटSocial Media

सांवेर, मध्य प्रदेश। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए नांमकन के अंतिम दिन के साथ ही चुनावी रंग चढ़ने लगा है। एक दिन पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया वही शनिवार को कांग्रेस अपने वचन पत्र जारी करेंगी। साँवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को राहूखेडी से जनसंपर्क प्रारंभ किया इसके बाद लसुड़िया परमार, दकाज्या, सिलाटिया, पलासिया, अर्जुन बरोदा, पीरकराड़िया, बुडी बरलाई और बरलाई जागीर पर समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों ने श्री सिलावट का पुष्पमालाओं से स्वागत कर साफा बांधकर स्वागत किया, बालिकाओं ने आरती उतारी और बुजुगों ने भारी मतों से उपचुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र वासियों से कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार में जनता त्रस्त हो गई जनता ने जो तकलीफ कांग्रेस सरकार में उठाई है उसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए आगामी समय में होने जा रहे उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत से विजय बनाए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं को भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट मानकर इस चुनाव क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर पार्टी को विजय दिलाने के लिए कठोर परिश्रम कर रहे हैं। जिससे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी सांवेर विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक बहुमत से विजयी होगी। जनसंपर्क के दौरान तुलसी सिलावट के साथ सुदर्शन गुप्ता, उमेश शर्मा, मुकेश पटेल, गोविन्दसिंह चौहान, रवि वाजपेयी, राजेन्द्र पटेल, राजेन्द्रसिंह पंवार, दिलीसिंह तोड़ी, प्रेमसिंह ढाबली, जीवन राजोरिया, रमेश पटेल एवं घनश्याम चौधरी सहित प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता साथ थे। 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वार्ड 35 लसूडिया मोरी से जनसंपर्क प्रारंभ होगा, इसके पश्चात लसूडिया मोरी गांव, लसूडिया मोरी ब्लाक, रविदास नगर, बजरंग नगर, श्रीराम कांकड़, सिटी शाम, विस्तारा कांकड़ पर समापन होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com