जबलपुर में दो वाहनों की भीषण टक्कर, तेज रफ्तार ने निगली 3 जिंदगियां

जबलपुर, मध्यप्रदेश : कोरोना संकटकाल के दौरान लगातार हो रहे सड़क हादसे! जबलपुर में दो वाहनों की भीषण टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा।
जबलपुर में दो वाहनों की भीषण टक्कर
जबलपुर में दो वाहनों की भीषण टक्करSocial Media

जबलपुर, मध्यप्रदेश। कोरोना संकटकाल के दौरान लगातार हो रहे सड़क हादसे! बता दें कि मध्यप्रदेश में चिंताजनक बात यह है कि कोरोना संकट के बीच भी हादसे कम होने के बजाय और बढ़ रहे हैं। प्रदेश के जबलपुर से हाल ही में मिली खबर के मुताबिक दो वाहनों की भीषण टक्कर से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है।

कैसे हुआ हादसा :

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना जबलपुर की है। जबलपुर में देर रात तेजी रफ्तार की वजह से हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल है। सभी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस के मुताबिक-

ये दर्दनाक हादसा जबलपुर में गोरखपुर थाना क्षेत्र में हुआ है हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। तेज रफ्तार में भागती कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक अन्य चार पहिया वाहन से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार 2 लोगो के साथ दूसरी गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई।

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख :

जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत और घायल होने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com