बदमाशों की फब्तियों से परेशान महिलाओं ने की दुकानों में तोड़फोड़, केस दर्ज

उज्जैन, मध्यप्रदेश। गुरुवार को ढांचा भवन स्थित छोटी शाही मस्जिद में स्थित दो दुकानों पर 50 से ज्यादा महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ की।
बदमाशों की फब्तियों से परेशान महिलाओं ने की दुकानों में तोड़फोड़
बदमाशों की फब्तियों से परेशान महिलाओं ने की दुकानों में तोड़फोड़Syed Dabeer Hussain - RE

उज्जैन, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं इस बीच ही आज गुरुवार को ढांचा भवन स्थित छोटी शाही मस्जिद में स्थित दो दुकानों पर 50 से ज्यादा महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने अनैतिक व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के ढांचा भवन स्थित छोटी शाही मस्जिद में गुरुवार सुबह 50 के करीब महिलाएं पहुंची और जहा संचालित होने वाली दो दुकानों पर अनैतिक कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। साथ ही महिलाओं ने दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि, दुकान के नाम पर ये लोग महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुर्व्यवहार और अनैतिक कार्य करते हैं। जिसे लेकर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में बताते चलें कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। इसे लेकर टीआई एमएस परमार का कहना है इनका किराए को लेकर कुछ विवाद है। जिसे लेकर जांच और कार्रवाई शुरू की है। वहीं तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com