Ujjain : मुख्यमंत्री ने उज्जैन के गौरव दिवस पर दीं कई सौगातें
Ujjain : मुख्यमंत्री ने उज्जैन के गौरव दिवस पर दीं कई सौगातेंSocial Media

Ujjain : मुख्यमंत्री ने उज्जैन के गौरव दिवस पर दीं कई सौगातें

उज्जैन, मध्यप्रदेश : नवाखेड़ा में किया प्रतिभा स्वराज ग्रीन गारमेंट फैक्टरी का भूमि-पूजन। 275 करोड़ के 57 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण।

उज्जैन, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को उज्जैन के नवाखेड़ा में प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. कंपनी के ग्रीन गारमेंट फैक्टरी और 275 करोड़ रुपए के 57 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चैत्र प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा की बधाई देते हुए कहा कि हम इस पावन अवसर पर उज्जैन का जन्म-दिन गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल में उज्जयिनी सर्वश्रेष्ठ नगरों में से एक था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन गारमेंट फैक्ट्री के बनने से उज्जैन जिले में चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन में जगह-जगह विकास के कार्य दिख रहे हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क शीघ्र ही बनेगा। साथ ही कर्नाटक की बायोटेक कंपनी भी अपना उद्योग स्थापित करने के लिए आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सबको देखते हुए लग रहा है कि उज्जैन में चहुंओर विकास की शिप्रा बह रही है। यहां न केवल सड़क, बिजली, पानी, अपितु हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं उज्जैन को आगे बढ़ता देखता हूं, तो मुझे लगता है मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक और मेरा जीवन धन्य हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवाखेड़ा में कहा कि आज उज्जैन शहर का गौरव दिवस मनाना एक अद्भुत क्षण है। आज महाकाल की नगरी अवंतिका का न केवल सांस्कृतिक पुनर्रुद्धार हो रहा है, अपितु संस्कार, संस्कृति, सामाजिक विकास का पुनर्रुत्थान भी हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल्द ही उज्जैन में एक और उद्योग का भूमि-पूजन किया जाएगा, जिससे जिले में पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। मैं भी प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा। जन-भागीदारी से उज्जैन को विकास के मार्ग पर आगे ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न उद्योगों की स्थापना से महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. कंपनी अपने उत्पादों का विदेश में निर्यात करेगी। हमारा गोल्डन गेहूं भी देश में नहीं, देश से बाहर भी निर्यात होगा।

जून में फिर आऊंगा उद्योगों का भूमि-पूजन करने :

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाकाल परिक्षेत्र विस्तारीकरण में महाकाल परिसर का विकास हो रहा है। यह ऐतिहासिक विकास है। आज महाकाल की नगरी का अदभुत स्वरूप दिख रहा है। उज्जैन का औद्योगिक विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जून माह में पुन: यहां विभिन्न उद्योगों के भूमि-पूजन के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भूमि-पूजन कार्यक्रम में पौधा-रोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com