सीएम पहुंचे विधायक पारस जैन के निवास, उनकी माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

उज्जैन, मध्य प्रदेश। आज मुख्यमंत्री शिवराज उज्जैन के विधायक पारस जैन के घर पहुंचे, विधायक पारस जैन के घर जाकर शिवराज ने उनकी माताजी के निधन पर शोक जताया।
सीएम पहुंचे विधायक पारस जैन के निवास
सीएम पहुंचे विधायक पारस जैन के निवासSocial Media

उज्जैन, मध्य प्रदेश। एक तरफ जहां कोरोना का संकट अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, वहीं दूसरी तरफ इस बीच लगातार मौत की खबरें सामने आ रही हैं, बता दें कि 5 फरवरी को उज्जैन के विधायक पारस जैन की माता का निधन हो गया था, उज्जैन के विधायक पारस जैन के घर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, विधायक पारस जैन के घर जाकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी माताजी के निधन पर शोक जताया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक पारस जैन की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवगंत माताजी की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना ईश्वर से की, बता दें कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद अनिल फिरोजिया भी उपस्थित थे।

बताते चलें कि आज सुबह ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे और उज्जैन पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों के साथ भाग लिया, बता दें कि भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चतुर्थ सत्र को केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया, कार्यक्रम समाप्त के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन के घर पहुंचे।

आपको बता दें कि 5 फरवरी को उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन की माताजी का निधन हो गया था, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि उज्जैन उत्तर के विधायक साथी पारस जैन की पूज्य माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें’।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com