पुलिस ने गुंडा अभियान किया प्रारंभ
पुलिस ने गुंडा अभियान किया प्रारंभSocial Media

उज्जैन: पुलिस ने गुंडा अभियान किया प्रारंभ, बड़ी कार्यवाहियां जारी

उज्जैन, मध्यप्रदेश: गुंडा अभियान के तहत गुंडो को गिरफ्तार तो नहीं किया जा रहा है पर पुलिस गुंडो को कलम की मार से कार्यवाही कर रही है।

उज्जैन, मध्य प्रदेश। शहर धीरे-धीरे सामान्य होने के कारण शहर की जनता व अधिकारी राहत की सांस ले रहे है वही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश के बाद ज्यादा व्यस्त हो गई है। गुंडा अभियान के तहत गुंडो को गिरफ्तार तो नहीं किया जा रहा है पर पुलिस गुंडो को कलम की मार से कार्यवाही कर रही है। गुंडे बदमाशों की सूची बनाई जा रही है। जिसमें 41 पर 110 की कार्यवाही की है। 3 गुंडो की हिस्ट्रीशीट खोलने व एक गुंडा फाईल बनाई गई है।

कोरोना मुक्त होने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है शहर

कोरोना महामारी के चलते वैसे तो नपा, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन ने भी सक्रिय भूमिका निभाकर 11 कोरोना पॉजीटीव आने के बाद भी शहर को कोरोना मुक्त कराकर कोरोना योद्धा की उपाधि ले ली है। कोरोना मुक्त होने के बाद धीरे-धीरे शहर भी सामान्य होता जा रहा है। जो अन्य विभाग के कोरोना योद्धा हैं उन्हें राहत फिलहाल मिल गई है।

कोरोना से निपटने के बाद बदमाशों से निपटने की तैयारी

इसमे सबसे ज्यादा योगदान पुलिस विभाग का है। पर पुलिस विभाग के कर्मचारी, अधिकारी को राहत नहीं मिली है। शहर भले ही सामान्य हो रहा है पर पुलिस को राहत नहीं मिल पा रही है। इतने बड़ी माहमारी से निपटने के बाद अब शहर के गुंडे बदमाशों से निपटने की तैयारी के लिए ऊपर से आदेश आ गए हैं। पुलिस विभाग ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गुंडे बदमाशों पर नकेल कसने के लिए गुंडा अभियान चलाया जाए। इसके चलते पुलिस विभाग गुंडो की फाईले खंगालने में लग गया है। इस बार गुंडा अभियान के तहत पुलिस गुंडो को गिरफ्तार नहीं कर रही है उन पर नकेल कसने के लिए उन्हें कानुन में बांधने की पहल कर रही है।

कार्यवाही पर पड़ रहा है असर

पुलिका ने 41 लोगों पर 110 की कार्यवाही कर नोटिस जारी कराने के लिए फाईल भेज दी है। इसी के साथ तीन बदमाशो की हिस्ट्रीशीटर फाईल बनाई है। इन पर पुलिस अब पुरी तरह रखेगी इन्हें प्रतिदिन थाना हाजरी समय पर देना होगी। ऐसे ही एक गुंंडा फाईल बनाई है। पुलिस ने सक्रिय होकर 7 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया जिसमें तीन वारंटियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। इधर पुलिस ने गुंडा अभियान चालु किया और पुलिसकर्मी व अधिकारी के स्थानांतरण की कार्यवाही प्रारंभ हो गई। ऐसे में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुंडा अभियान पर भी असर देखने को मिल रहा है।

गुंडा अभियान की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। इसमें 41 के खिलाफ 110 की कार्यवाही, 3 गुंडो की हिस्टीशीटर फाईल व एक की गुंडा फाईल बनाई गई है। कार्यवाही अभी चल रही है।

श्यामचंद्र शर्मा, टीआई, मंडी थाना नागदा

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com