सीएम शिवराज उज्जैन में
सीएम शिवराज उज्जैन में Social Media

उज्जैन: आज CM ने त्रिवेणी संग्रहालय में घर-घर दीपोत्सव के संबंध में देखा प्रस्तुतीकरण

उज्जैन, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सभी के मंगल और कल्याण की कामना की है।

उज्जैन, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे हैं। वह पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के मंगल और कल्याण की कामना की। वहीं, मुख्यमंत्री ने आज उज्जैन में त्रिवेणी संग्रहालय में घर-घर दीपोत्सव के संबंध में प्रस्तुतीकरण देखा।

वहीं, उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव को लेकर लगातार प्रशासन द्वारा बैठक की जा रही है। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संगठन भी बढ़-चढ़कर दीपोत्सव में विशेष सहयोग कर रहे हैं।

निश्चित रूप से दीपोत्सव पर महाकालेश्वर की नगरी की अद्भुत छटा होगी : सीएम

कलेक्टर ने भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर 21 लाख दीपों प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की जानकारी दी। कलेक्टर आशीष ने बताया कि पवित्र शिप्रा नदी के रामघाट सहित अन्य प्रमुख घाटों के अलावा व्यवसायिक क्षेत्रों में भी दीये जलाये जाएंगे। वही इस पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रसन्नता जाहिर की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- निश्चित रूप से दीपोत्सव पर भगवान महाकालेश्वर की नगरी की अद्भुत छटा होगी।

उज्जैन में शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ :

इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत व सम्मान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन में 5722 करोड़ लागत की 534 किमी लंबी 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। सीएम एवं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने उज्जैन में आयोजित 11 सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में मप्र में बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण सड़कों के जाल पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उज्जैन में रु. 5722 करोड़ की लागत से 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com