भाजपा MLA प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र को केन्द्रीय मंत्री ने किया संबोधित

उज्जैन, मध्यप्रदेश : आज प्रदेश के उज्जैन में BJP के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन है, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चतुर्थ सत्र को संबोधित किया।
प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र को केन्द्रीय मंत्री ने किया संबोधित
प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र को केन्द्रीय मंत्री ने किया संबोधितSocial Media

उज्जैन, मध्यप्रदेश। प्रदेश के उज्जैन में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है, उज्जैन में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चतुर्थ सत्र को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया, बता दें कि इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों के साथ भाग लिया।

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चतुर्थ सत्र को यहां संबोधित किया, बता दें कि इस सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा-

उज्जैन में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, इसलिए कार्यकर्ता का सम्मान और आदर बनाए रखना चाहिए। चाहे कोई विधायक हो, सांसद हो या मंत्री सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, पार्टी में निर्णय भी सामूहिकता के आधार पर होते हैं, इसलिए समन्वय का होना बेहद जरूरी है।

चाहे कोई मंत्री हो या विधायक, हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर-

बताते चलें कि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरूआत से पहले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह उज्जैन पहुँचे, वहां पर कमिश्नर संदीप यादव, आईजी योगेश देशमुख, डीएम आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया, मुख्यमंत्री के आने के बाद बंगाल प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आए। प्रशिक्षण वर्ग के आज दूसरे दिन चार सत्र होंगे, इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री एवं विधायक शामिल हुए हैं।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने किया भाजपा विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

भाजपा के विधायक प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने हेतु उज्जैन पहुँचे सीएम शिवराज

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com