ऑक्सीजन संयंत्र का किया मीना सिंह ने लोकार्पण
ऑक्सीजन संयंत्र का किया मीना सिंह ने लोकार्पणराज एक्सप्रेस, संवाददाता

Umaria : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में ऑक्सीजन संयंत्र का किया लोकार्पण

उमरिया, मध्यप्रदेश : सुश्री मीना सिंह ने पाली सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से निर्मित 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के साथ आक्सीजन उत्पादन संयंत्र का लोकार्पण किया।

उमरिया, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मजबूत कदम उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में मास्क एवं सेनिटाईजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई थी। वहीं अब ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता समस्त जिलों में सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये हैं। सुश्री मीना सिंह ने पाली सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से निर्मित 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के साथ आक्सीजन उत्पादन संयंत्र का लोकार्पण करते हुए व्यक्त की।

अच्छे परिणाम आयेंगे सामने :

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में लगने वाला ऑक्सीजन प्लांट पाली क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 30 बेड में निर्वाद्ध रूप से अक्सीजन सप्लाई होगी। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

हर वर्ग के लिए योजनाएं :

राज्य में अब कोरोना संक्रमण दर बहुत कम है। सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गरीब तबके के लोगों को एक रूपये किलो राशन, ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि योजनाएं संचालित कर लोगों को लाभान्वित कर रही है।

मंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें :

प्रदेश की जन जातीय कार्यमंत्री सुश्री मीना सिंह ने अपने निज निवास में क्षेत्र एवं प्रभार जिला सीधी, अनूपपुर से आए हुए लोगों की समस्या सुनी तथा उनके निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com