खैरवार गैंगवार के आरोपी भाईजी की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

उमरिया, मध्यप्रदेश: पुराने रेत विवाद मामले में हत्या के आरोपियों पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए संपत्ति कुर्क करने के दिए आदेश।
खैरवार गैंगवार के आरोपी भाईजी की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क
खैरवार गैंगवार के आरोपी भाईजी की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्कAfsar Khan

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के खैरवार में रेत के विवाद को लेकर हुए गैंगवार में लल्लू उपाध्याय की मौत हो गई थी, वारदात में ही करकेली के ही आलोक सिंह और वीरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये थे, गैंगवार के मुख्य आरोपी पवन पाठक, नीरज त्रिपाठी उर्फ भाईजी, शशिकांत शुक्ला, मंजा उर्फ जीतेन्द्र, वाजिद खान, इमरान खान व 6 से 7 लोग शामिल थे। वारदात के बाद से ही भाईजी व पवन पाठक फरार चल रहे हैं, पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार और पुलिस महानिरीक्षक ने 20-20 हजार का ईनाम भी घोषित किया था, उसके बाद भी आरोपियों का कोई सुराग न मिलने पर न्यायालय ने नीरज त्रिपाठी उर्फ भाईजी की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिये थे। सोमवार को उक्त कार्यवाही पुलिस के द्वारा पूर्ण की गई।

करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

भाईजी की करोड़ों रूपये की संपत्ति चंदिया स्थित निवास से सोमवार को पुलिस ने कुर्क करते हुए शासकीय अभिरक्षा में अभिग्रहित की। जिसमें बुलट एमपी 21 एमजे 0003 कीमत डेढ़ लाख रूपये, जेसीबी मशीन एमपी 54 डीए 0231 कीमत 40 लाख, 6 पहिया डम्फर एमपी 54 -0205- 25 लाख, डम्फर 10 पहिया एमपी 54 जीए 0503 कीमत 40 लाख, डम्फर यूपी 95 बी 4735 कीमत 40 लाख व फार्चुनर बिना क्रमांक की कीमत 40 लाख कुर्क की गई है। कुल 1 करोड़ 86 लाख 50 हजार रूपये की चल संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है।

इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी के.के. पाण्डेय के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एम.एल.वर्मा, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र ठाकुर, मुकेश मर्सकोले, सहायक उपनिरीक्षक पियूष गौतम, सोने लाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक ब्रजेश पाण्डेय, राजमणि माझी, सुंदर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षक हिमांशु पाण्डेय की भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co