उमरिया में अनियंत्रित कार नाले में गिरी
उमरिया में अनियंत्रित कार नाले में गिरीSocial Media

उमरिया में अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी, हादसे में तीन घायल

उमरिया, मध्यप्रदेश : सड़क किनारे बने नाले में कार गिरने से कई लोग घायल हो गए है, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाइलाइट्स-

  • उमरिया से आई सामने सड़क हादसे की खबर

  • जिले में अनियंत्रित कार नाले में जा गिरी

  • इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है

  • घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

उमरिया, मध्यप्रदेश। सड़कों पर बेलगाम दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार में अंकुश नहीं लग पाने के लिए आए दिन हादसे हो रहे है और लोगों की असमय ही मौत हो रही है। अब हादसे का एक ओर मामला एमपी के उमरिया से सामने आया है, यहां हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए है।

उमरिया के ताला-उमरिया मार्ग पर हुआ हादसा :

ये हादसा उमरिया जिले के ताला-उमरिया मार्ग में धमोखर बैरियर के पास हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, मानपुर विकासखंड के सिंगुडी निवासी सीताराम पिता रामकृपाल सूर्यवंशी अपने परिजनों के साथ कार उमरिया जा रहे थे। तभी घमोखर बैरियर के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि, कार में 5 लोगों सवार थे, जिनमें से 3 घायल हो गए है।

मौके पर पहुंची पुलिस-

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची ओर सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज शुरू कर दिया है। बताते चलें कि, हादसे का यह पहला मामला नहीं है, आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलती रहती हैं। ऐसे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की ज़रूरत है।

इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ही सतना जिले के चित्रकूट में सती अनुसुईया मोड़ पर एक सवारी आटो अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस हादसे में ऑटो में सवार 15 लोग घायल हो गए थे। सभी घायल यात्री महराज गंज उत्तरप्रदेश के बताये जा रहे हैं, जो चित्रकूट दर्शन के लिए आए हुए थे।

उमरिया में अनियंत्रित कार नाले में गिरी
Satna: चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 15 लोग घायल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com