बेरोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शन
बेरोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शनSocial Media

बेरोजगार युवाओं का भोपाल में प्रदर्शन, 50 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी।

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ कोरोना काल के बीच प्रदेश के शहर में सियासत गरमा गई है, आज मध्यप्रदेश की राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी में आज पुलिस भर्ती का मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है। पुलिस भर्ती लेकर आज मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी की है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लड़के लड़कियों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया, इस मामले कि अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने कार्यवाही की है।

इन सभी बेरोजगार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। बता दे कि इन युवाओं ने सरकार से भर्ती शुरू करने और नौकरी देने की मांग की है। पुलिस भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस लाठीचार्ज कर दिया और 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उन पर जानबूझकर लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन की जानकारी पहले से ही पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लगाए आरोप

बता दें कि किसान की आत्महत्या मामले के बाद अब कांग्रेस पुलिस भर्ती के मुद्दे को उठा रही है। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि, प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिये हमारी सरकार में प्रक्रिया शुरू हुई थी किन्तु हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गयी। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com