CAA के मुद्दे पर जबलपुर की जनता से संवाद करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री
CAA के मुद्दे पर जबलपुर की जनता से संवाद करेंगे केंद्रीय गृहमंत्रीSocial Media

CAA के मुद्दे पर जबलपुर की जनता से संवाद करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 12 जनवरी को जबलपुर की जनता से सीधा संवाद करेंगे गृह मंत्री अमित शाह।

राज एक्सप्रेस। नागरिकता संशोधन कानून मुद्दे को लेकर बने भ्रम को दूर करने गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आ रहे हैं। वह सभा को संबोधित करेंगे और जनता से संवाद करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भ्रम का माहौल बनाया हुआ है। इस पर राजनीति की जा रही है। उनके भ्रम को दूर करने देश के गृह मंत्री अमित शाह जनता से सीधा संवाद करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस देश को बांटने का प्रयास कर रही है। हिंदू-मुसलमान भाईयों के बीच दुष्प्रचार कर रही है। देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब जानती है। ऐसे में केंद्रीय सरकार और भाजपा की जिम्मेदारी है कि पूरे देश में जनजागरण किया जाए। जनजागरण, जिसके तहत देश के अलग-अलग राज्यों में शीर्ष नेतृत्व से जुड़े नेता जाकर सभाएं कर रहे हैं। अमित शाह जबलपुर की जनता से सीधे संवाद करेंगे। वो जनता को बताएंगे कि देश में रहने वाले एक-एक व्यक्ति की भलाई के लिए, देश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़े। इस सब के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार संकल्पित है।

कैलाश विजयवर्गीय के CAA के मुद्दे पर कहा कि यहा कानून मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। इस कानून से हिंदुस्तान के मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा आजादी के समय मुस्लिम हमारे यहां 7 प्रतिशत थे, जो 20 प्रतिशत हो गए, क्योंकि यहां उन्हें मान-सम्मान मिल रहा है, लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा हो रही है, इसलिए जनसंख्या कम हो रही है। विपक्ष द्वारा कानून को लेकर झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए हमने निर्णय लिया कि हम समाज के बीच में जाकर नागरिकता कानून समझाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेद (SudhanshuTrived) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA 2019 के समर्थन में पत्रकार वार्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में की।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com