कमलनाथ के बर्थडे केक पर बवाल! अब बालाघाट में BJP युवा मोर्चा ने नाथ का पुतला जलाया
बालाघाट, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर हैं। इस बार मामला केक से जुड़ा है। आरोप है कि, कमलनाथ ने हनुमान जी की फोटो लगा बर्थडे केक काटा है, कमलनाथ अपने जन्मदिन का केक काटकर विवादों में फंस गए हैं। कमलनाथ के केक काटने पर सियासत तेजी से गर्मा रही है।
बालाघाट भाजपा युवा मोर्चा ने कमलनाथ का किया पुतला दहन
इस मुद्दे को लेकर अब भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बालाघाट के काली पुतली चौक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया है। इस दौरान उन्होंने विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर अमन गांधी सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
इससे पहले हिंदू धर्म की धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में BJP युवा मोर्चा नगर मंडल शाजापुर द्वारा एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया था और कहा था कांग्रेस नेताओं द्वारा मंदिर आकृति का केक बनाकर काटना सनातन संस्कृति एवं हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। हिन्दू धर्म का अपमान अब सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए।
जानिए पूरी खबर
बता दें कि, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) छिंदवाड़ा गए थे, इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने जन्मदिन से पहले केक काटा, केक में हनुमान जी की तस्वीर थी। इस दौरान कमलनाथ का वीडियो सामने आया है, वीडियो सामने आने के बाद कमलनाथ पर हिन्दू देवता भगवान हनुमान और श्री राम जी का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। बीजेपी ने इसे भगवान श्रीराम और हनुमानजी का अपमान बताया है। इस मामले को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।