मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा 8 करोड़ के पार
मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा 8 करोड़ के पार सांकेतिक चित्र

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा 8 करोड़ के पार

पूरे देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा 8 करोड़ के पार पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश, भारत। पिछला साल 2020 कोरोना के चलते दुनियाभर के लिए काफी बुरा साबित होने के बाद नए साल की शुरुआत कई देशों में कोरोना की वैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के साथ हुई। इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है। इस साल की शुरुआत से ही भारत में दो वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन शुरू किया गया, जो अब तक जारी है। पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा 8 करोड़ के पार पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा :

दरअसल, अब एक साल से ऊपर हो गया है और कई देशों में कोरोना का आतंक अब भी छाया हुआ है। ऐसे में जब तक कोरोना की कोई प्रमाणित दवाई नहीं बन जाती तब तक दुनियाभर के देश कोरोना की वैक्सीन पर ही निर्भर है, ऐसे में भारत में जारी वैक्सीनेशन के बीच मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा 8 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसी कड़ी में आज शनिवार को 7 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि,

'मध्य प्रदेश में कोरोन से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान में नागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन लगाने का आकंड़ा 8 करोड़ के पार पहुँच गया है। हम शीघ्र ही आगामी माह में लक्षित समूह को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का काम पूरा कर लेंगे। प्रदेशवासियों में कोरोना के प्रति सजगता का भाव पैदा करने में जन-भागीदारी के मॉडल से प्रतिदिन सफलता प्राप्त हो रही है। प्रदेश में 20 नवंबर तक 8 करोड़ 37 हजार 319 पात्र नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसमें से 5 करोड़ 6 लाख 9 हजार 455 को वैक्सीन की प्रथम डोज और 2 करोड़ 94 लाख 27 हजार 864 नागरिकों को दोनों डोज लग चुकी हैं।'

शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का कहना :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'हमने यह तय किया है कि, दिसम्बर माह के अंत तक प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसमें सभी विभाग सहयोगी की भूमिका में हैं। साथ ही क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, सामाजिक संस्थाएँ, कोरोना वॉलेंटियर्स, धर्म-गुरु, जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी सक्रिय भूमिका में हैं। प्रदेशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए शत-प्रतिशत पात्र आबादी को दिसम्बर माह तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com