VD शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा के "एक मतदान 20 नौजवान" अभियान का किया शुभारंभ

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के एक मतदान 20 नौजवान अभियान का शुभारंभ किया है, इस अवसर पर कही ये बात।
एक मतदान 20 नौजवान अभियान
एक मतदान 20 नौजवान अभियान Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) ने कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के एक मतदान बीस नौजवान अभियान का शुभारंभ किया है, VD शर्मा ने अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत, लोकतंत्र को मजबूती देगी युवा मोर्चा की पहल।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर कहा- आज भाजपा कार्यालय में उपचुनाव- 2021 के निमित्त 'जोड़ा है यूथ - जीतेंगे बूथ' एवं 'एक मतदान - 20 नौजवान' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर वीडी शर्मा ने कही ये बात

वीडी शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में हर बूथ पर समाज सेवा में अभिनव कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है, नये मतदाताओं से संपर्क कर संगठन से उन्हें जोड़ने में हमारे युवा कार्यकर्ताओं की सदैव महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेवा एवं रचनात्मक कार्यों द्वारा समाज को संगठन से जोड़ने के लिए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संचालित यह अभियान अभिनंदनीय है, सभी युवा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया-

युवा मोर्चा ने खण्डवा लोकसभा एवं रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 20 मोर्चा कार्यकर्ता एक मतदान-20 नौजवान अभियान के तहत तैनात किए हैं, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बूथ सम्मेलनों में 27 अक्टूबर तक पूर्ण होगा।

बता दें कि, एक मतदान बीस नौजवान अभियान के तहत उपचुनाव वाली एक लोकसभा और तीन विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर युवा मोर्चा के 20 प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैनात होंगे। इसमें 3268 बूथों पर क्रिएटिव युवाओं का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभियान के लिए तैयार किए गए स्लोगन और हैशटेग का अनावरण किया। वीडी शर्मा ने कहा- खेल, समाजसेवा एवं कोरोनाकाल में सेवा कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co