कांग्रेस की जमीन खिसकी तो याद आई सिंधिया की जमीन: शर्मा

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि यदि कांग्रेस के आरोप सच्चे हैं तो तब यह बात क्यों नहीं की जब वे कांग्रेस में थे, इससे साफ जाहिर होता है कि यह आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं।
विष्णुदत्त शर्मा की पत्रकारवार्ता
विष्णुदत्त शर्मा की पत्रकारवार्ताSocial Media

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा उपचुनाव में पूरी 28 सीटें जीत रही है। दिग्विजय समर्थक कमलनाथ को पलीता लगाने में लगे हैं। कांग्रेस प्रदेश मेें अपनी जमीन खिसकती देख ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमीन संबधी आरोप लगा रहे हैं।

शर्मा ने शनिवार की सुबह पत्रकारवार्ता में कहा कि यदि कांग्रेस के आरोप सच्चे हैं तो तब यह बात क्यों नहीं की जब वे कांग्रेस में थे, इससे साफ जाहिर होता है कि यह आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। सिंधिया रियासत की जमीनें 300 वर्ष पुरानी हैं और कांग्रेस के आरोपों में कोई दम नहीं हैं। कांग्रेस अब कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तक सारे पदों पर लगातार कमलनाथ का कब्जा है, इस कारण से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश होकर घर बैठ गया है।कमलनाथ के ग्वालियर प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने भी उनसे किनारा कर लिया था। अंचल में कांग्रेस का वजूद सिंधिया के कारण था, उनके भाजपा में आने से अंचल में कांग्रेस नहीं बची है।

दिग्विजय को बताया ड्रिस्टेक्टिव करैक्टर :

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने आपमें एक ड्रिस्टेक्टिव करैक्टर हैं। पहले उनके निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे और अब कमलनाथ हैं। कमलनाथ सरकार के गिरने के दो बड़े कारण हैं। पहला मध्यप्रदेश की जनता और विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग की उपेक्षा। दूसरा दिग्विजय सिंह पर जरूरत से ज्यादा भरोसा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com