वीडी शर्मा ने कमलनाथ के वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया
वीडी शर्मा ने कमलनाथ के वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रियाSocial Media

वीडी शर्मा ने कमलनाथ के गन लोड करने वाले वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया, कही यह बात

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर कमलनाथ द्वारा हथियारों के इस्तेमाल का वीडियो डालकर अहिंसा को बढ़ावा दे रही है।

जबलपुर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गन लोड करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस द्वारा जारी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ का गन लोड करते ग्राफिक्स वीडियो के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है।

वीडी शर्मा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कमलनाथ के गन लोड करने वाले वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, वीडी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा- क्या उन्हें (कमल नाथ) यह अफगानिस्तान नजर आ रहा है जो इस प्रकार का वीडियो जारी किया है।

जबलपुर में बोले वीडी शर्मा-

मिली जानकारी के मुतबिक आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान वीडी शर्मा ने कमल नाथ के गन वाले वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि कि देश के अंदर राजनीति में क्या गनों की जरूरत है। क्या भारत का समाज ऐसा है। ये गांधी और सुभाषचंद्र का देश है। प्रेम और भाव के साथ आइए। समाज मे पहुंच कर जनता से मिलिए। उन्‍होंने कहा कि, भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करती है।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट

BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस सोशल मीडिया पर कमलनाथ द्वारा हथियारों के इस्तेमाल का वीडियो डालकर अहिंसा को बढ़ावा दे रही है। ये महात्मा गांधी जी का देश हैं, यहां प्रेम, सद्भाव के साथ काम होता है।

नरोत्तम मिश्रा ने भी कमलनाथ पर कसा तंज :

वहीं, आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ को रहस्य और रोमांच की जगह कोरोना काल में सेवा करते हुए वीडियो जारी करवाना चाहिए, वैसे उनको जरूर बताना चाहिए कि वह किस पर गोली चलवा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com