मंदसौर में बोले VD शर्मा
मंदसौर में बोले VD शर्माSocial Media

मंदसौर में बोले VD शर्मा- 'PM मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में संगठन आज सशक्त बना है'

मंदसौर, मध्यप्रदेश। आज वीडी शर्मा जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंदसौर आए हैं, यहां पूजा अर्चना करने के बाद वीडी शर्मा ने कही ये बात...

मंदसौर, मध्यप्रदेश। आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंदसौर आए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंदसौर में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के पुनीत अवसर पर गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और देश - प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

विष्णुदत्त शर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का रविवार सुबह आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंदसौर में भाजपा कार्यकर्ता कैलाशचन्द्र लोहार की सुपुत्री सुश्री भावना लोहार ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के चित्र की रंगोली बनाई। प्रदेश अध्यक्ष जी ने भावना से भेंट कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा-

मंदसौर में पूजा अर्चना करने के बाद वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा- प्रधानमंत्री और अमित शाह के नेतृत्व में संगठन आज सशक्त बना है। पांचों चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री के प्रति पूरे देश की जो भावना है, पूरा जनमानस प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। हर गरीब का जीवन बदलने का कार्य देश में हो रहा है। व्यापक समर्थन मोदी को इस देश के अंदर है।

पांचों राज्यों के विस चुनाव में भाजपा की जीत होगी : शर्मा

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को उम्‍मीद है कि पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल होगी। उन्‍होंने कहा कि मैं मानता हूं कि पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री और हमारी राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जनता व्यापक समर्थन देगी।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि हमारे जनप्रतिनिधिगण पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज मंदसौर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com