महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सत्र
महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सत्र Social Media

MP में बेटियों के हक में कई निर्णय सीएम शिवराज के नेतृत्व में लिये जा रहे हैं: वीडी शर्मा

सीहोर, मध्यप्रदेश : आज भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया, इस दौरान कही ये बात...

सीहोर, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सीहोर में महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि, महिला मोर्चा की सभी अखिल भारतीय कार्यकर्ताओं का मध्य प्रदेश की पावन धरा पर अभिनंदन है। मातृशक्ति हमारे समाज और देश की सबसे बड़ी शक्ति है, उनका प्रभावी और सशक्त नेतृत्व तय करना हमारी प्राथमिकता रही है।

सीहोर में महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ में VD शर्मा का उद्बोधन

वीडी शर्मा ने कही ये बात-

महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र में वीडी शर्मा ने कहा कि, आज देश में सत्तर प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा की सरकार है, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को सत्ता का घमण्ड नहीं है, बल्कि देशभर में सभी कार्यकर्ता जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। देश में ऐसे भी दल हैं जो केवल एक राज्य में सरकार बनाते ही घमण्ड में चूर हो जाते हैं। VD शर्मा ने आज कहा कि- मध्यप्रदेश में बेटियों के हक में कई महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में लिये जा रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक रूप से नज़रिया बदला है। वीडी शर्मा बोले-

आगे वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पंडित.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सपना पूरा हो रहा है। अब हर गरीब को अपना पक्का आवास, आयुष्मान भारत के तहत सबका इलाज, रसोई में गैस सिलेंडर मिलने के साथ ही अनेक सुविधाओं के द्वारा उनका जीवन स्तर बेहतर किया जा रहा है। स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी हों या स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी हो या हमारी मार्गदर्शक आदरणीया सुमित्रा महाजन “ताई” हो। ऐसी सशक्त नेत्रियों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में देशभर में नये आयाम स्थापित किये हैं।

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन के कार्य विस्तार में हमारा महिला मोर्चा अहम योगदान दे रहा है। पूर्ण विश्वास है कि यह प्रशिक्षण शिविर आप सभी के लिए यशस्वी बनेगा और आपके कार्यों से प्रभावित होकर और अधिक मातृशक्तियां हमारे संगठन से जुड़ेंगी।

वीडी शर्मा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com