VD शर्मा ने “सुघोष” अभियान का किया शुभारंभ
VD शर्मा ने “सुघोष” अभियान का किया शुभारंभSocial Media

‘सुघोष’ अभियान आगे चलकर देश की राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने जा रहा: VD शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज VD शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अभियान “सुघोष” का शुभारंभ कर सत्र को संबोधित किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अभियान “सुघोष” का शुभारंभ कर सत्र को संबोधित किया। VD शर्मा ने आज कहा कि, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा‘सुघोष’मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022 देश विरोधियों को जवाब देने के साथ विकास का संदेश बुनियादी स्तर तक ले जाएगा।

प्रशिक्षण अभियान “सुघोष” का शुभारंभ

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा-

वीडी शर्मा ने इस अभियान के संबंध में आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ये अभियान आगे चलकर देश की राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से एकतरफ जहां झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोड़ने की साजिश रचने वाले देश विरोधियों को जवाब दिया जाएगा, वहीं भाजपा सरकारों की योजनाओं के माध्यम से विकास का संदेश बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा।

आज सारी दुनिया तकनीकी के जरिए आगे बढ़ना चाहती है : VD शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि, आज सारी दुनिया तकनीकी के जरिए आगे बढ़ना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने बताया है कि तकनीकी क्रांति किस तरह की जा सकती है। कोरोना काल में पार्टी ने वर्चुअल सभाएं और बैठकें की। पार्टी की आईटी और सोशल मीडिया की टीम ने इस तकनीकी को अपनाया।

VD शर्मा ने कहा कि पार्टी सुघोष अभियान के अंतर्गत सभी 64 हजार 634 बूथों पर दो-दो नौजवान तैयार करने जा रही है, जो आईटी, सोशल मीडिया के उपयोग में पारंगत होंगे। इस अभियान के माध्यम से हम अपनी सरकार के कामों और योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे। अभियान की रूपरेखा के बारे में पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं आईटी और सोशल मीडिया के प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने कहा कि, महाभारत के दौरान नकुल ने जिस तरह‘सुघोष’शंख का नाद करके विध्वंसकारी शक्तियों का निवारण किया था, उसी तरह पार्टी कार्यकर्ता भी पूरी आक्रामकता के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय विध्वंसकारी ताकतों को जवाब दे सकें, यही इस अभियान का लक्ष्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co