विजय संकल्प ध्वज अभियान
विजय संकल्प ध्वज अभियानSyed Dabeer Hussain - RE

विजय का संकल्प लेकर काम में जुट जाएं कार्यकर्ता, हमारी जीत सुनिश्चित : वीडी शर्मा

पृथ्वीपुर, मध्यप्रदेश : श्री शर्मा ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में विजय संकल्प ध्वज अभियान के अंतर्गत ध्वजारोहण कर कहा कि आज जिन आतताइयों ने देश-प्रदेश के अंदर आतंक और खौफ पैदा किया है।

पृथ्वीपुर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि भाजपा ने दशहरा पर विजय संकल्प ध्वज अभियान की शुरूआत की है, जिसमें सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर उपचुनाव के अभियान में जुट रहे हैं, हमारी जीत सुनिश्चित है।

श्री शर्मा ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में विजय संकल्प ध्वज अभियान के अंतर्गत ध्वजारोहण के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज जिन आतताइयों ने देश-प्रदेश के अंदर आतंक और खौफ पैदा किया है। उनको संकल्प लेकर बाहर करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व केवल एक परिवार तक सीमित होकर रह गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए कोई नेता नहीं मिल रहा है। यही स्थिति प्रदेश कांग्रेस की भी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औैर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है। उनके जीवन स्तर को उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या लोगों ने कभी कल्पना की थी कि खुद का मकान होगा। क्या हमारी माताओं-बहनों ने गैस कनेक्शन की कल्पना की थी। गरीब परिवारों ने 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन हमारी सरकारों ने उनकी कल्पनाओं को साकार किया है। श्री शर्मा ने कहा कि इसी से प्रभावित होकर सागर का छोटेलाल अहिरवार पैदल चलकर दिल्ली पहुंचा औैर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि यह चुनाव दो वर्ष के लिए हो रहे हैं, लेकिन इन दो वर्षों में पिछले तीन वर्षों के काम भी करने हैं, इसलिए हमको काम करने वाला विधायक चाहिए, रोने वाला विधायक नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक से तो पानी भी नहीं मांग सकते थे। यदि उनसे पानी मांगो तो वे कहते हैं कि हमारी सरकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने निवाड़ी को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया, लेकिन कांग्रेस ने तो वादा करके एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, पार्टी प्रत्याशी शिशुपाल यादव, विधायक अनिल जैन, राकेश गिरी, अखिलेश यादव, राकेश जैन, अनिल पांडे, राहुल तिवारी, अनीता नायक, ओमप्रकाश रावत, आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com