विदिशा: MLA भार्गव मामले ने पकड़ा तूल, धरने पर बैठे कई कांग्रेस नेता

विदिशा, मध्यप्रदेश: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने की बात पर गिरफ्तारी की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया है।
MLA भार्गव मामले ने पकड़ा तूल
MLA भार्गव मामले ने पकड़ा तूलSocial Media

विदिशा, मध्यप्रदेश। देशभर में व्याप्त कोरोना संकट के बीच जहां संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से हाहाकार की स्थिति बनी हुई है वहीं प्रदेश की राजनीति में फिर से सियासत गरमा गई है। जिसके चलते विदिशा विधायक शशांक भार्गव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसमें आगे अब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने की बात पर गिरफ्तारी की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया है।

विधायक भार्गव ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

इस संबंध में, आज यानि शुक्रवार को विदिशा में कांग्रेस नेताओं ने विदिशा विधायक शशांक भार्गव के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, शशांक भार्गव, विधायक आरिफ मसूद, जीद देवेन्द्र पटेल, शेलेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेता बैठे धरने पर
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेता बैठे धरने परSocial Media

केंद्रीय मंत्री ईरानी पर टिप्पणी कर फंसे थे विधायक भार्गव

आपको बता दें कि, बीते दिन पूर्व मध्य प्रदेश के विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर स्थानीय कोतवाली पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। जहां विधायक भार्गव ने पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ प्रदर्शन में इलेक्ट्रानिक मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ईरानी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद इस मामले में कुछ देर बाद ही भार्गव की फैक्ट्री पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। इस दौरान दोनों ओर से नोकझोंक के साथ जमकर तोड़फोड़ हुई। जिसमें फैक्ट्री में बने दफ्तर और बाहर खड़े दो वाहन के कांच फोड़ दिए गए। वहीं फायरिंग होने की खबर भी सामने आई है। जिसके बाद सुरक्षा के चलते विधायक के निवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com