कांग्रेस MLA के बेटे विक्रांत भूरिया चुने गए MP युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

भोपाल, मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के नतीजे घोषित, विक्रांत भूरिया को प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है।
विक्रांत भूरिया नए अध्यक्ष चुने गए
विक्रांत भूरिया नए अध्यक्ष चुने गए Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच आज यानि शुक्रवार को युवा कांग्रेस के चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं, मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमे सबसे ज्यादा वोट पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को मिले हैं।

विक्रांत भूरिया नए अध्यक्ष चुने गए :

बता दें कि मध्य प्रदेश में 7 साल बाद युवक कांग्रेस के चुनाव हुए हैं। इसके लिए 10, 11 व 12 दिसंबर को मतदान हुआ, जिसका परिणाम आज यानि 18 दिसंबर को घोषित हुआ और कांग्रेस MLA के बेटे विक्रांत भूरिया नए अध्यक्ष चुने गए, उन्हें कुल 40,850 मत मिले हैं, वही दूसरे नंबर 20,430 मतों के साथ संजय सिंह यादव रहे हैं। अजीत बोरासी को 13,204 वोट मिले हैं, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी भी घोषित हुए- 116 उम्मीदवारों में से 11 प्रदेश महामंत्री और 56 सचिव बन गए हैं।

मप्र युवा कांग्रेस में पहले निर्वाचित अध्यक्ष थे प्रियव्रत सिंह :

बताते चलें कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में पहले निर्वाचित अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह थे, जो बाद में कमलनाथ सरकार में ऊर्जा मंत्री भी बने, वहीं अगस्त 2013 में दूसरे प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी बने थे, उनका कार्यकाल 2015 में समाप्त हो रहा था, लेकिन तब कांग्रेस ने अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल के बजाय तीन साल कर दिया था।

आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश में 7 साल बाद हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में 3 लाख 50 हजार सदस्यों में से 1 लाख 10 हजार ने ऑनलाइन मतदान में हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे, ऐसे में चुनाव परिणाम विक्रांत भूरिया के पक्ष में आने की संभावना थी, क्योंकि 2 और उम्मीदवारों हर्षित गुरु और अंकित डोली भी नाम वापस ले चुके थे।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम

MP कांग्रेस ने ट्वीट कर दी बधाई-

डॉ. विक्रांत भूरिया जी को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आशा है डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन पूरी ऊर्जा, उत्साह, तत्परता और सक्रियता के साथ जनसेवा करते हुये कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे।

कमलनाथ का ट्वीट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com