पूर्व MLA विनोद डागा पंचतत्व में विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बैतूल, मध्य प्रदेश : कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद डागा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं, पूर्व विधायक विनोद के निधन पर अपार जनसमूह ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी है।
पूर्व MLA विनोद डागा पंचतत्व में विलीन
पूर्व MLA विनोद डागा पंचतत्व में विलीनSocial Media

बैतूल, मध्य प्रदेश। प्रदेश के बैतूल में कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद डागा आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पूर्व विधायक विनोद डागा के निधन पर अपार जनसमूह ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी है। अंतिम यात्रा में प्रदेश और जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता, कई दलों के नेता और समाजसेवी अधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता की अंतिम यात्रा में कांग्रेस नेता अजयसिंह राहुल भैया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष, समेत कांग्रेस भाजपा के सभी विधायको समेत हजारों लोग शामिल हुए।

पूर्व विधायक की अंत्येष्टि कोठीबाजार स्थित मोक्षधाम में की गई :

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और विधायक रहे उद्योगपति विनोद डागा आज पंचतत्व में विलीन हो गए। कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद डागा की अंत्येष्टि कोठीबाजार स्थित मोक्षधाम में की गई। इसके पहले डागा हाउस से मोक्षधाम तक बड़ी अंतिम यात्रा निकाली गई। मोक्षधाम में मुखाग्नि उनके कांग्रेस विधायक पुत्र निलय डागा और नीरज डागा ने दी।

कल सुबह विनोद डागा का हार्टअटैक से हो गया था निधन :

बता दें कि कल सुबह पूर्व विधायक विनोद डागा का हार्टअटैक से निधन हो गया था। दिवंगत विनोद डागा रोज की तरह सुबह जैन स्थानक गए थे वहीं पर मंदिर में ही अचानक हृदय घात होने के बाद उन्हें तुरंत राठी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। विनोद डागा कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य अपेक्स बैंक के डायरेक्टर, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। मिलनसार, सरल और हंसमुखी नेता के तौर पर उनकी खासी लोकप्रियता थी।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर-

कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद डागा का आकस्मिक निधन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com