दीपावली पर पटाखों के प्रतिबंध एवं चुनाव की जीत को लेकर विश्वास सारंग ने दिया यह बयान

मध्‍य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर जनता को धन्‍यावाद दिया। साथ ही उन्‍होंने कमलनाथ व कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए यह बात कही...
दीपावली पर पटाखों के प्रतिबंध एवं चुनाव की जीत को लेकर विश्वास सारंग ने दिया यह बयान
दीपावली पर पटाखों के प्रतिबंध एवं चुनाव की जीत को लेकर विश्वास सारंग ने दिया यह बयानSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का आज बुधवार का बयान सामने आया, जिसमें उन्‍होंने उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर जनता को धन्‍यावाद दिया एवं जिस सीट पर हार मिली उस पर समीक्षा करने का दावा किया है। साथ ही उन्‍होंने प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ व कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए यह बात कही।

तीन सीट जीते, इसके लिए जानता को धन्यवाद :

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपने बयान में कहा कि, ''जनता को धन्यवाद देता हूं, हम तीन सीट जीते है, इस बात को स्थापित करता है जनता का विश्‍वास बीजेपी के साथ है। रैगांव हम क्यों हारे इसकी समीक्षा करेंगे।''

जो नेता अभी तक डींगे हाँक रहे थे, उनके अब सुर बदल गए हैं :

इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपने बयान जारी करते हुए पूर्व CM कमलनाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा- कांग्रेस के जो नेता अभी तक डींगे हाँक रहे थे उनके अब सुर बदल गए हैं। जनता का दरबार ज़बरदस्त होता है और उनकी मार ज़बरदस्त होती है। कांग्रेस के नेता व कमलनाथ जी इसको लेकर मंथन करें और यह प्रायश्चित करने का समय है।

कांग्रेस ऐसा आरोप लगाकर जनता का अपमान कर रही है :

आगे उन्‍होंने कांग्रेस के धन बल प्रशासन के दबाव में बीजेपी के चुनाव जीतने को लेकर भी यह बात कही कि, ''यदि ऐसा है तो रैगांव सीट कांग्रेस कैसे जीत गई। कांग्रेस ऐसा आरोप लगाकर जनता का अपमान कर रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता के दुरुपयोग का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, यह उस जनता का अपमान है जिसने अपना शासनादेश दिया। यदि हमको सरकार का दुरुपयोग करना था तो रैगांव में क्यों नहीं किया? यह हमारा नहीं जनता का अपमान है।''

साथ ही दीपावली पर पटाखों के प्रतिबंध पर विश्वास सारंग बोले- दीपावली पर ही पोलूशन होता है, ऐसी बात नहीं है। सब उत्साह के साथ तीज त्योहार मनाएं, हमारी पुरातन परंपरा है कुछ असामाजिक तत्व भ्रम फैलाकर माहौल बिगाड़ने कोशिश करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com