चमत्कार की अभिलाषा में हाथी
चमत्कार की अभिलाषा में हाथीSyed Dabeer Hussain - RE

भाजपा कांग्रेस के दावे में वोटर खुलकर साथी, चमत्कार की अभिलाषा में हाथी

भोपाल, मध्य प्रदेश : मतगणना बताएगी भाजपा कांग्रेस की ताकत या फिर बहुजन समाज पार्टी बनेगी आफत। चंबल बुंदेलखंड में बहुजन समाज पार्टी ने पाला दर्जन भर सीटें जीतने का मुगालता।

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश में मंगलवार को सत्ता का भविष्य तय करने जा रहे उपचुनाव मैं प्रमुख राजनीतिक दलों के जरूर अपनी-अपनी जीत के हो लेकिन राज्य में तीसरी ताकत की हुंकार भर रही बसपा कुछ अलग ही मुगालता पाले हुए हैं। बसपा का दावा है कि उनकी पार्टी दर्जन भर सीटें जीतकर कुछ अलग ही इतिहास रचेगी। हालांकि एग्जिट पोल से साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा ही सरकार बनाएगी।

मध्यप्रदेश में बहुमत के लिए संघर्ष करते भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों के लिए मौजूदा उपचुनाव में बसपा चुनौती बनने का दावा कर रही है। बसपा ने यह दावा भी किया है कि पार्टी इस चुनाव में दर्जन भर सीटें जीतकर चमत्कार तो करेगी ही जनादेश को प्रभावित करने का काम भी कर सकती है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी ही मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी पर मतगणना से पहले अपनी अपनी जीत की बातें हो रही हैं।

भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों के लिए चंबल में बहुजन समाज पार्टी कुछ ज्यादा ही उत्साह से सराबोर दिख रही है। वैसे पुराने आंकड़े भी बताते हैं कि खासकर भिंड और मुरैना जिले में बहुजन समाज पार्टी की ताकत बढ़ती रही है। यहां से कई विधायक भी हाथी पर सवार होकर विधानसभा तक पहुंचे हैं। हालांकि उपचुनाव की मतदाता प्रक्रिया पूर्ण होते ही दलों के उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद है और मंगलवार को यह तय हो जाएगा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी। सरकार किसकी बनेगी वोटों की गणना के बाद ही यह तय होगा। इतना जरूर है कि कुछ सीटों पर बहुजन समाज पार्टी जीते जरूर ना लेकिन भारी भरकम वोट काट कर भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का अंतर कम कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो चंबल और बुंदेलखंड अंचल में बहुजन समाज पार्टी की पुरानी ताकत को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों के लिए भी चिंता बनी हुई है। वैसे मौजूदा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने चंबल के अलावा मालवा और बुंदेलखंड में संपन्न हो चुके उपचुनाव की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन मालवा में बसपा को हमेशा सूचना ही पड़ा है। उसके बावजूद उसे सफलता हाथ नहीं लगी है। प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बसपा चंबल में बनती दिख रही है, क्योंकि यहां की कई सीटों पर पहले भी इस पार्टी से उम्मीदवार विधायक चुनते रहे हैं। भिंड में अभी भी बसपा का एक विधायक है। चंबल अंचल की ज्यादातर सीटों पर बसपा ने ऐसे उम्मीदवार उतारे गए हैं जो पहले भी विधायक भी रह चुके हैं और उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव भी है। यही कारण है कि प्रमुख दलों की इस क्षेत्र में चिंताएं स्पष्ट नजर आ रही है। इधर बुंदेलखंड में खासकर बड़ा मलहरा सीट भी भाजपा और कांग्रेस के लिए चिंता का कारण है। वजह है कि दलबदल के साथ जीत में माहिर अखंड प्रताप को बहुजन समाज पार्टी ने यहां से उम्मीदवार बनाया है। जानकारों का कहना है कि एक ओर जहां अखंड प्रताप अपने अनुभव से वोट हासिल कर सकते हैं तो फिर जातिगत आधार पर कहीं ना कहीं उन्हें यादव वोटर का भी समर्थन मिल सकता है।

बहुजन समाज पार्टी एक दर्जन सीट जीतेगी : संजीव सिंह

भिंड से बसपा के विधायक और मध्यप्रदेश की सदन में विधायक दल के नेता संजीव सिंह का दावा है कि उनकी पार्टी मौजूदा उपचुनाव में करीब एक दर्जन सीटें जीत हासिल कर इतिहास बनाएगी। संजीव सिंह दावा करते हैं कि खासकर चंबल अंचल में पहले भी उनके कई सीटों पर उम्मीदवार चुनाव लड़कर विधायक बन चुके हैं। इस कारण उपचुनाव में उनकी पार्टी की ताकत को कमजोर आंकना भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों की बड़ी भूल होगी। संजीव सिंह ने यह भी दावा किया है कि उनकी पार्टी अनुमान के अनुसार 12 सीट जीतकर प्रमुख दलों के बहुमत को प्रभावित कर सकती है। इस प्रकार का दावा कर संजीव सिंह ने यह भी कहा है कि प्रदेश के इस उपचुनाव में खंडित जनादेश भी आ सकता है।

पिछले दो चुनावों के दौरान बसपा को मिले वोट का आंकड़ा :

वर्ष 2013 में बसपा को चंबल बुंदेलखंड में वोटर का सहयोग :

जोरा :

  • बनवारी लाल कांग्रेस - 39923

  • सूबेदार सिंह सिकरवार भाजपा - 42421

  • मनीराम धाकड़ बसपा - 30418

सुमावली :

  • इंदल सिंह कंसान कांग्रेस - 41189

  • सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा - 61557

  • अजब सिंह बहुजन समाज पार्टी - 474 18

मुरैना :

  • दिनेश गुर्जर कांग्रेस - 21801

  • रुस्तम सिंह भाजपा - 67744

  • रामप्रकाश बसपा - 55040

दिमिनी :

  • रविंद्र सिंह तोमर कांग्रेस - 44612

  • शिवमंगल सिंह भाजपा - 33308

  • बलवीर सिंह बसपा - 467 18

अंबाह :

  • अमर सिंह सिकरवार कांग्रेस - 20130

  • बंसी लाल जाटव भाजपा - 38286

  • सत्य प्रकाश बसपा - 49574

मेहगांव :

  • ओ. पी. एस. भदौरिया कांग्रेस - 28460

  • स्कूल है मुकेश चौधरी भाजपा - 29735

  • राजकुमार सिंह सपा - 16839

बड़ा मलहरा :

  • तिलक सिंह लोधी कांग्रेस - 40265

  • रेखा यादव भाजपा - 41779

  • आनंद सिंह बसपा - 269 47

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा को वोटर का सहयोग :

जोरा :

  • बनवारी लाल शर्मा कांग्रेस - 56187

  • सुरेंद्र सिंह राजोरिया भाजपा - 37988

  • मनीराम धाकड़ बसपा - 41014

सुमावली :

  • इंदल सिंह कंसाना कांग्रेस - 65455

  • अजब सिंह कुशवाहा भाजपा - 52142

  • गांधी मानवेंद्र सिंह बसपा - 31331

मुरैना :

  • रघुराज सिंह कंसाना कांग्रेस - 68965

  • रुस्तम सिंह भाजपा - 48116

  • बलवीर सिंह दंडोतिया - 31419

दिमनी :

  • गिरिराज सिंह दंडोतिया कांग्रेस - 69597

  • शिवमंगल सिंह तोमर भाजपा - 51120

  • सतवीर सिंह तोमर बसपा - 14456

अंबाह :

  • कमलेश जाटव कांग्रेस - 37343

  • गब्बर सिंह सिकरवार भाजपा - 29715

  • सत्य प्रकाश अखबार बसपा - 22179

गोहद :

  • रणवीर सिंह जाट कांग्रेस - 62 918

  • लाल सिंह आर्य भाजपा - 38992

  • जगदीश सिंह सिंगर बसपा - 15477

करेरा :

  • जसवंत सिंह जाटव कांग्रेस - 64201

  • राजकुमार खटीक भाजपा - 49377

  • अपराधी लाल जाटव बसपा - 40026

पोहरी :

  • सुरेश धाकड़ कांग्रेस - 60654

  • प्रहलाद भारती भाजपा - 37268

  • कैलाश कुशवाहा बसपा - 52736

मलहरा :

  • प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस - 67184

  • ललिता यादव भाजपा - 51605

  • इंजीनियर हरि कृष्णा बसपा - 14922

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com