भोपाल : मौसम में परिवर्तन का दौर जारी, दो दिन बाद फिर छाएंगे बादल

भोपाल, मध्य प्रदेश : बुधवार से राजधानी सहित प्रदेश में मौसम अब साफ होने लगेगा। मौजूदा सिस्टम के कमजोर पड़ने से बादल छंट जाएंगे। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।
मौसम में परिवर्तन का दौर जारी, दो दिन बाद फिर छाएंगे बादल
मौसम में परिवर्तन का दौर जारी, दो दिन बाद फिर छाएंगे बादलSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। बुधवार से राजधानी सहित प्रदेश में मौसम अब साफ होने लगेगा। मौजूदा सिस्टम के कमजोर पड़ने से बादल छंट जाएंगे। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सात जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। उसके प्रभाव से 8-9 जनवरी से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर एक बार फिर बादल छाएंगे और बारिश का दौर शुरू होगा।

एक और पश्चिमी विक्षोभ फिर बदलेगा मौसम वरिष्ठ मौसम :

विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-काश्मीर पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अरब सागर से गुजरात और राजस्थान पर बने चक्रवात से होकर एक द्रोणिका पंजाब तक बनी हुई है। इस वजह से पिछले तीन दिनों से मप्र में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। हालांकि पाकिस्तान पर बना सिस्टम और राजस्थान पर बना चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। इससे बुधवार से मौसम साफ होने लगेगा। धूप निकलने से दिन के तापमान में इजाफा होगा। रात का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगेगा। सात जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। उसका प्रभाव राजधानी सहित प्रदेश में होगा। दो-तीन दिन बाद एक बार फिर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है।

तापमान सामान्य से अधिक :

मंगलवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बादल और सूरज की आंख मिचौली देखी गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सोमवार के अधिकतम तापमान 19.3 के मुकाबले 6 डिग्री अधिक रहा। रात का पारा लगातार दूसरे दिन सामान्य से 7 डिग्री अधिक 16.7 डिग्री रहा।

ऐसी रही पारे की चाल :

समय तापमान (डिग्री सेल्सियस में )

सुबह 5.30 - 17.4

सुबह 8.30 - 17.4

सुबह 11.30 - 21.8

दोपहर 2.30 - 25.0

शाम 5.30 - 24.0

रात 8.30 - 19.4

सुबह 6.30 - 16.0

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com