मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
मध्यप्रदेश मौसम अपडेटSocial Media

Weather Update: प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट : अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश में मौसम (Madhya Pradesh Weather) का मिजाज बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटों में बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रीवा, सीधी समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम का पूर्वानुमान-

पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली एवं सिवनी जिले में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने एवं तेज हवा 30-40 किमी/घंटा चलने की संभावना है।

वैज्ञानिकों की मानें तो, मध्यप्रदेश में तीन-चार दिन से बने सिस्टम की वजह से कई जिलों में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे भी सक्रिय रहेगा। इसलिए अगले 24 घंटे में जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, मालवा-निमाड़ में बादल छाए रहेंगे। दरअसल बीते सप्ताह मध्य प्रदेश में तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, इसी बीच आज चमक के साथ 12 जिलों में बारिश और गरज़ चमक की संभावना जताई गई है। इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि बुधवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जाे सामान्य से अधिक रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान से मामूली कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से. दर्ज किया गया, जाे सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हाेने के कारण तापमान में गिरावट हुई। बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में रात का तापमान बढ़ गया है जबलपुर में तापमान 27 डिग्री रहा। इंदौर-ग्वालियर में पारा लुढ़क गया। इसके अलावा रायसेन, दमोह और रायसेन में तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। रतलाम और शाजापुर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई।

मध्य प्रदेश मौसम
मध्य प्रदेश मौसमSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com