Weather Update : ठंड के कारण ठिठुर रहा है मप्र, रायसेन में पौधों पर जमी ओस की बूंदें

Madhya Pradesh Weather Update : बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश को ठिठुरा रही हैं, मौसम बदलने से मध्यप्रदेश के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
MP Weather Update
MP Weather UpdateSocial Media

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश को ठिठुरा रही है। मौसम (Weather) के बदलने से मध्यप्रदेश में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई और बर्फीली हवाओं का दौर शुरु हो गया है। बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में ठंड में कड़ाके की बरकरार है।

भोपाल-इंदौर समेत पूरा प्रदेश कांपा :

दरअसल, मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर है, इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। प्रदेश में शीतलहर चल रही है। यह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्रभाव डाल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल-इंदौर समेत पूरा प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है।

रायसेन में पौधों पर ओस जमी :

वहीं, रायसेन शहर में कपकपा देने वाली तेज सर्दी पड़ रही है। ओस भी गिर रही है। जिस वजह से सुबह पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं। रायसेन में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। बता दें, बीते दिनों में प्रदेश में कई जगह हुई बारिश के कारण राजधानी समेत प्रदेश के कई शहर और क्षेत्र कोहरे से ढंके रहे। वहीं उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। लगभग मध्यप्रदेश के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, उत्तर में जमकर बर्फबारी हो रही है। अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान से होते हुए हवाएं उत्तर की बर्फबारी के कारण ठंडी और नमी भरी हो जाती हैं। इससे मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। पहली बार मध्यप्रदेश में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। अभी तक इसका असर ग्वालियर-चंबल पर ज्यादा होता था, लेकिन इस साल इसका असर पूरे मध्यप्रदेश पर पड़ रहा है। वहीं फरवरी के दूसरे सप्ताह में फिर बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com