उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने दशहरे पर बदला मौसम का मिजाजसांकेतिक चित्र

Weather Update : उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज

भोपाल, मध्यप्रदेश : मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद हवाओं का रूख उत्तरी हुआ है। वहां से आ रही सर्द हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मानसून की विदाई के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हवा की दिशा भी उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गई है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण रात को ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद हवाओं का रूख उत्तरी हुआ है। वहां से आ रही सर्द हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार( दशहरे) को सात माह से भी अधिक समय के बाद रात का पारा लुढ़ककर 16.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले 13 मार्च को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम का मिजाज बदलने से कुछ लोगों गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी ओड़िशा और उत्तरी आंध्रा कोस्ट पर सक्रिय हो गया है। हालांकि इस सिस्टम के असर से 17 से 19 अक्टूबर तक दक्षिण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा होगी। राजधानी में इसका अधिक प्रभाव नहीं होगा। यहां धूप-छांव के बीच बादल छा सकते हैं।

19 अक्टूबर तक छा सकते हैं बादल :

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। राजधानी सहित प्रदेश में हवाओं की दिशा उत्तरी होने से सिहरन महसूस होने लगी है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट भी होने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान गुरुवार के मुकाबले तीन डिग्री लुढ़ककर 16. 2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। साहा ने बताया कि मानसून की विदाई के बाद नमी कम होने से आसमान साफ हो गया है। वर्तमान में ओडीशा,आंध्रा कोस्ट पर बने सिस्टम के कारण नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके असर से अगले तीन।चार दिन जबलपुर, शहडोल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की संभावना है। इस दौरान राजधानी में बादल छा सकते हैं। मौसम साफ होने के बाद वातावरण में ठंड बढऩे के भी आसार हैं।

रात का पारा पहुंचा माइनस में:

साहा ने बताया कि सीजन बदलने से पारे में दर्ज हो रही है। इसकी एक वजह विंड पैटर्न भी है। वर्तमान में हवा की दिशा उत्तरी है। इसलिए पारे में गिरावट हो गई है। अभी पारे की चाल में अप-डाउन जारी रहेगा। दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का 17 डिग्री के आसपास रहेगा।

पिछले सप्ताह भर ऐसी रही पारे की चाल :

  • 15 अक्टूबर को अधिकतम 32.8 (0) और न्यूनतम 16.2 (-3) रहा तापमान

  • 14अक्टूबर को अधिकतम 32.9 (0) और न्यूनतम 19.2.0 (0) रहा तापमान

  • 13 अक्टूबर को अधिकतम 33.9 (+2) और न्यूनतम 19.4 (0) रहा तापमान

  • 12 अक्टूबर को अधिकतम 33.8 (+1) और न्यूनतम 20.4 (+2) रहा तापमान

  • 11 अक्टूबर को अधिकतम 33.8 (+1) और न्यूनतम 22.0 (+2) रहा तापमान

  • 10 अक्टूबर को अधिकतम 34.2 (+1) और न्यूनतम 20.0 (0) रहा तापमान

  • 09 अक्टूबर को अधिकतम 34.1 (+1) और न्यूनतम 21.6 (+1) रहा तापमान

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com