मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
मध्यप्रदेश मौसम अपडेटSocial Media

मौसम अपडेट : MP के इन जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट : दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल जिले में आ चुका है। इस बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा एवं अल्पकालिक तेज हवा की संभावना है।

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट : मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। वातावरण में नमी बढ़ने से मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इस बीच आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक :

मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल जिले में आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर एवं छतरपुर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा एवं अल्पकालिक तेज हवा की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, चंबल संभागों सहित प्रदेश के 9 जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने एवं अल्पकालिक तेज हवा की संभावना है।

बता दें, पिछले चौबीस घटों के दौरान मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश के बीच अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के दो संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा पांच संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।

  • प्रदेश के शिवपुरी जिले में आज लगभग एक घंटे बारिश हुई।

  • इसी तरह बैतूल जिले में अनेक स्थानों वर्षा दर्ज की गई।

  • राज्य के अन्य स्थानों पर कहीं हल्की वर्षा होने की खबर मिली है।

बैतूल के कई हिस्सों में जोरदार बारिश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कई हिस्सों में आज जोरदार बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया, मौसम विभाग के अनुसार बैतूल में देर रात करीब तीन बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई और सुबह करीब पांच बजे से जोरदार बारिश होने लगी जो सुबह आठ बजे के बाद भी होती रही।

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया-

प्रदेश के सागर और जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि राज्य के उमरिया, पन्ना समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com