पन्ना: मजदूरी करने गए पांच लोगों की हरियाणा में नृशंस हत्या

पन्ना, मध्‍यप्रदेश : पिछडे़ जिले पन्ना में बेरोजगारी चरम में हैं, उद्योग धंधे रोजगार के साधन उपलब्ध न होने के कारण मजदूरी करने गये पांच लोगों की हरियाणा में नृशंस हत्या
मजदूरी करने गये पांच लोगो की हरियाणा में नृशंस हत्या
मजदूरी करने गये पांच लोगो की हरियाणा में नृशंस हत्या Anil Tiwari

हाइलाइट्स

  • मध्‍यप्रदेश के पिछड़े जिले पन्ना में बेरोजगारी चरम पर

  • मजदूरी करने बाहर जा रहे 5 लोगो की हरियाणा में नृशंस हत्या

  • घटना घटित होने के बाद मृतकों के पास 35 हजार रूपये मिलने की जानकारी

  • नृशंस हत्या की खबर लगते ही घर एवं गांव में छा गया सन्नाटा

राज एक्सप्रेस। मध्‍यप्रदेश के पिछड़े जिले पन्ना में बेरोजगारी चरम पर है, उद्योग धंधे रोजगार के साधन उपलब्ध न होने के कारण अधिकतर गांव से लोगों का सपरिवार पलायन जारी है, उन्हें यह पता नहीं होता कि, बड़े शहरों में उनके साथ ऐसी घटना भी घटित हो सकती हैं। मृतक के परिजनों ने यह नहीं सोचा होगा कि, हमारे पिता मजदूरी करने बाहर जा रहे हैं और एक दिन उनके शव घर वापिस आयेंगे। इसी प्रकार की घटना पवई थानान्तर्गत ग्राम सिमरी चौधरी परिवार के तीन लोग एवं थाना अमानगंज अन्तर्गत ग्राम दग्धा के दो लोगो की नृशंस हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि, जुलाई माह में हक्का पिता मुतिया चौधरी उम्र 50 वर्ष, बहादुर पिता हक्का चौधरी उम्र 18 वर्ष, दीपू पिता हक्का चौधरी उम्र 15 वर्ष निवासी सिमरी तथा हाकम पिता मुन्नीलाल उम्र 40 वर्ष, मेदा बाई पति हाकम उम्र 35 वर्ष निवासी दग्धा मजदूरी की तलाश में हरियाणा के झज्झा में पिछले जुलाई से रह रहे थे। जिनकी हत्या मंगलवार रात लगभग 10 बजे कर दी गयी । परिजनों को राकेश चौधरी द्वारा फ़ोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई।

मजदूरी करने गए पांच लोगों की हरियाणा में नृशंस हत्या
मजदूरी करने गए पांच लोगों की हरियाणा में नृशंस हत्याPriyanka Yadav - RE

गांव में पसरा सन्नाटा

खबर लगते ही घर एवं गांव में सन्नाटा छा गया। बताया जाता है कि, मृतक के पुत्र 'राम औतार' की 15 सितम्बर रविवार को अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बात हुयी । तब राजी खुशी की जानकारी के साथ उन्होंने बताया कि, हम लोगों का बटवारा हो गया है। कल हम लोग गांव के लिये निकलेंगे। वहीं दग्धा निवासी मृतक के लड़के रामकरण उम्र 14 वर्ष ने बताया कि, घटना घटित होने के बाद मृतको के पास 35 हजार रूपये मिलने की जानकारी दी गई थी।

यह भी बताया गया कि, ग्राम सिमरी के मृतक जो अपने गांव आने वाले थे, उनके द्वारा पैसा भेजा जाना था, लेकिन उसके पूर्व ही इस प्रकार की घटना घटित हो गई। उक्त घटना घटित होने के बाद दोनो ही परिवार के मुखियाओं की हत्या हो चुकी हैं ऐसे में परिवार को जीवन यापन करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। परिजनों के अनुसार शव घटना स्थल से बुधवार शाम को गांव के लिये रवाना कर दिये गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com