मध्यप्रदेश भाजपा से कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
मध्यप्रदेश भाजपा से कौन बनेगा मुख्यमंत्री?Priyanka Yadav - RE

मध्यप्रदेश भाजपा से कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का अंत हो चुका है, अब देखना है कि भाजपा से कौन संभालेगा प्रदेश की कमान।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश सत्ता के लिए संघर्ष अब ख़त्म हुआ। कमलनाथ ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन को मुख्यमंत्री पद से अपना त्याग पत्र दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए सरकार बनाने का दावा पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। दावा पेश करने के साथ ही अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा।

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 महीने तक सरकार चलाने के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस्तीफे के ऐलान से पहले कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी याद रखे कि कल और परसो भी आएगा। सब सच्चाई सामने आएगी।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ सारे राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर बीजेपी नेतृत्व ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा।

मध्यप्रदेश में विधानसभा में बहुमत के आंकड़ों से भाजपा की एक बार फिर सरकार बनना तय है। ऐसे में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे या फिर बीजेपी बदलाव कर किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। प्रदेश में 13 साल तक सत्ता की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार भी मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को कमलनाथ सरकार के खिलाफ राजनीतिक घटनाक्रम में आगे किया हुआ है, ऐसे में सरकार बनने पर प्रदेश की कमान भी उन्हें सौंपी जा सकती है।

सम्भवतः शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे, ऐसा माना जा रहा है। हालांकि भाजपा हाई कमान ने मुख्यमंत्री का मान नहीं बताया है। लेकिन जिस तरह कमलनाथ सरकार के खिलाफ सत्ता के संघर्ष में जो राजनीतिक घटना क्रम हुआ, उसकी वजह से वह प्रबल दावेदार के रूप में शिवराज सिंह चौहान नाम है। इसके बावजूद भाजपा में कई और भी नेता मुख्यमंत्री पद से दावेदार माने जा रहे हैं। इसमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता शामिल हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com