महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्मSocial Media

दरिंदगी की हदें पार, महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा दुष्कर्म, आये दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। दअरसल हाल ही में मध्यप्रदेश के गुना जिले से ऐसा मामला सामने आया है।

हाइलाइट्स :

  • मामला मध्यप्रदेश में गुना जिले का

  • मजदूरी के बहाने लेकर आए थे महिला को

  • कमरे में बंधक बनाकर किया गैंगरेप

  • दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा दुष्कर्म, आये दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। दअरसल हाल ही में मध्यप्रदेश के गुना जिले से ऐसा मामला सामने आया है, गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र के काकड़िया गांव में एक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी. एस. बघेल ने बुधवार को बताया कि, आरोपियों की पहचान चेन सिंह धाकड़ और घमंडी मीणा के रूप में हुई। वे काकड़िया गांव के ही रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार एएसपी ने बुधवार को बताया कि, काकड़िया गांव निवासी चेन सिंह धाकड़ और घमंडी मीणा राजगढ़ जिले के अरण्या गांव से 22 वर्षीय एक महिला को मजदूरी के बहाने लेकर आए थे। आरोपियों ने महिला से मजदूरी कराने की बजाय उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी महिला कल रात मृगवास थाने पहुंची और अपनी आप बीती बताई। घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com