दहेज के लिए महिला का बलात्कार कर घर से निकाला

नहीं थम रहीं प्रदेश में दुष्कर्म की वारदातें, दरअसल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक नवविवाहिता से दहेज की मांग को लेकर पति और जेठानी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
दहेज के लिए महिला का बलात्कार
दहेज के लिए महिला का बलात्कारPriyanka Yadav -RE

हाइलाइट्स :

  • मामला भोपाल के छोला मंदिर इलाके का

  • दहेज की मांग को लेकर पति और जेठानी ने किया प्रताड़ित

  • जेठ ने किया महिला के साथ बलात्कार

  • मामला दर्ज कर जेठानी को किया गिरफ्तार

  • फरार पति और जेठ की तलाश जारी

राज एक्सप्रेस। नहीं थम रहीं प्रदेश में दुष्कर्म की वारदातें, घोर कलयुग की एक झकझोरने व रिश्‍तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक नवविवाहिता से दहेज की मांग को लेकर पति और जेठानी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं मांग पूरी न करने पर जेठ ने पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या था मामला

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय महिला शिव नगर में रहती है। 21 अप्रैल 2018 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से महिला का पति और जेठानी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जबकि जेठ दहेज प्रताड़ना और उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता। इसी बीच उसने मौका पाकर भाई की पत्नी के साथ ही ज्यादती भी की। महिला ने यह बात अपने पति और जेठानी को बताई तो वह उसे धमकाने लगे।

महिला को घर से निकाला दिया था

कुछ दिनों पूर्व में आरोपियों ने उसे घर भी निकाल दिया। इसके बाद महिला मौसा के घर चली गई। इस मामले में महिला ने कल थाने पहुंचकर आवेदन दिया था। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस घटना में पुलिस ने जेठानी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पति और जेठ फरार हो गए। दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com