खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य जल्द होंगे शुरू

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश में नगर पालिका परिषद् खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य जल्द शुरू होंगे।
खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य जल्द होंगे शुरू
खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य जल्द होंगे शुरूSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। नगर पालिका परिषद खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य जल्द शुरू होंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को भोपाल में अधिकारियों की बैठक कर खुरई में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर स्मार्ट सिटी का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये।

श्री सिंह ने खुरई तालाब के सौन्दर्यीकरण, घाट निर्माण, हाट बाजार (चौपाटी), किले का सौन्दर्यीकरण और स्टेडियम निर्माण का सुनियोजित प्लान बनाने और उसका क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सामुदायिक भवन, स्विमिंग पूल बनाने के निर्देश भी दिये। श्री सिंह ने कहा कि तालाब में शहर के गंदे पानी की आवक रोकने के लिये एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट) बनायें। उन्होंने कहा कि भोपाल से अधिकारियों की टीम खुरई जाकर शहर का सर्वे करे और वास्तविक जरूरतों के आधार पर सफाई और अन्य कार्यों के लिये वाहन उपलब्ध करवायें। उन्होंने मॉडल रोड बनाने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने नगरीय निकाय मालथोन और बांदरी में भी वाटर सप्लाई और रोड निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।

श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गत दिनों खुरई नगर पालिका में की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में करें। श्री सिंह ने विगत दिनों खुरई में लगभग 22 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की थी। बैठक में उन्होंने घोषणाओं के संबंध में अलग-अलग चर्चा कर क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद खुरई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com